अगले महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो सकता भारी इजाफा! सऊदी अरब का ये कदम बढ़ाएगा मुश्किलें
नई दिल्ली, 05 फरवरी: सऊदी अरामको ने मार्च के लिए एशिया में बिकने वाले अपने क्रूड ग्रेड की कीमतों को बढ़ा दिया है। कंपनी की ओर से सभी ग्रेड के क्रूड को बढ़ाया गया है। सऊदी अरामको ने अपने एशियाई ग्राहकों के लिए अरब लाइट क्रूड ग्रेड की कीमत फरवरी के मुकाबले मार्च में 60 सेंट प्रति बैरल की दर से बढ़ा दिया है। हालांकि देश में फिलहाल तेल की कीमतों को स्थिर रखा गया है। इसके पीछे की वजह पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को माना जा रहा है।

60 सेंट प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी हुई
अरामको ने शनिवार को कहा कि दुनिया के शीर्ष तेल निर्यातक ने एशियाई ग्राहकों के लिए अपने अरब लाइट क्रूड ग्रेड की कीमत फरवरी में 2.80 डॉलर प्रति बैरल की तुलना में 60 सेंट प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी हुई है। रॉयटर्स के जनवरी में कराए गए सर्वे में इस बात की उम्मीद जताई गई है कि कंपनी मार्च में अपने फ्लैगशिप ग्रेड के लिए 60 सेंट प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी कर सकती है।

क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता
कीमतों में यह तेजी एशिया में मजबूत डिमांड को दिखाता है। इसके बाद माना जा रहा है कि एशियाई मार्केट में तेल की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर कीमतों में यह इस ओर साफ इशारा कर रही हैं कि, एशिया में तेल की मजबूत डिमांड बरकरार है। इस वजह से कंपनियां गैसोइल और जेट फ्यूल में अधिक मार्जिन रख रही हैं।
Recommended Video

दिसंबर से नहीं बढ़ी तेल की कीमतें
बता दें कि, दिल्ली में 02 दिसंबर 2021 के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल का भाव 95.41 रुपये प्रति लीटर पर है जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। घरेलू बाजार में पिछले साल दिवाली के समय यानी नवंबर 2021 से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई थी। उसके बाद से कच्चा तेल करीब 10 डॉलर प्रति डॉलर तक बढ़ चुका है, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।












Click it and Unblock the Notifications