Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ICICI बैंक ने चंदा कोचर को छुट्टी पर भेजा, संदीप बक्शी होंगे नए COO

नई दिल्ली। वीडियोकॉन कंपनी को लोन देने के मामले में चंदा कोचर को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब आईसीआईसीआई बैंक ने जांच पूरी होने तक चंदा कोचर को छुट्टी पर भेज दिया और उनकी जगह संदीप बक्शी को सीओओ और होलटाइम डॉयरेक्टर नियुक्त कर दिया। बक्शी को अगले पांच सालों के लिए बैंक का सीओओ बनाया गया है। वह 19 जून से यह पद संभालेंगे। बख्शी बैंक में सभी व्यवसायों और कॉर्पोरेट केंद्र के कार्यों को संभालने के लिए जिम्मेदार होंगे।

chanda

बैंक की ओर से जारी किए गए एक बयान में बताया गया आरोपों से घिरी बैंक की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर चंदा कोचर जब तक छुट्टी पर हैं, तब तक संदीप बख्शी बैंक के सभी संचालन का नेतृत्व करेंगे। बैंक के कार्यकारी प्रबंधन बोर्ड के सभी कार्यकारी निदेशक बख्शी को रिपोर्ट करेंगे। बख्शी को सीओओ बनाने का फैसला वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की भूमिका की जांच के लिए बनाई गई जस्टिस बीएन कृष्णा की अगुवाई वाली कमेटी के बाद आया है।

संदीप बख्शी अभी तक आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल लाइफ के एमडी और सीईओ थे। संदीप के सीओओ बनने के बाद आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के एमडी और सीईओ पद पर एन एस कन्नन को नियुक्त किया गया है। कन्नन, आइसीआइसीआइ बैंक में सीएफओ थे।

संदीप बख्शी भी चंदा कोचर की तरह आईसीआईसीआई बैंक से काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 1996 में बैंक ज्वाइन किया था। वह रिटेल ऑपरेशन्स के हेड थे। अगस्त 2010 में बख्शी को आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का एमडी और सीईओ बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+