इस साल इतनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, टॉप परफॉर्मर को 15.6% तक का इंक्रीमेंट
नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये खबर बेहद खास है। एप्रेजल से पहले AON India की सर्वे रिपोर्ट आपको राहत दे सकती है। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि इस साल आपकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी तो आपको बता दें कि इस साल आपकी सैलरी में सिंगल डिजिट में बढ़ोतरी होगी। साल 2019 में नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में 10% से कम की बढ़ोतरी का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक 2019 में कर्मचारियों की सैलरी औसतन 9.7% बढ़ेगी। यहां राहत भरी बात ये है कि ये बढ़ोतरी पिछले साल से बेहतर है। पिछले साल कर्मचारियों की सैलरी में 9.5% सैलरी बढ़ोतरी का अनुमान व्यक्त किया गया था।

क्या है सर्वे
AON India की सर्वे के मुताबिक ई-कॉमर्स कंपनियों और प्रोफोशनल सर्विस कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी बाकी से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। साल 2019 में कर्मचारियों की सैलरी में 9.7 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं कंपनी अपने टॉप परफॉर्मर को 15.6% तक का इंक्रीमेंट दे सकती है।

किस सेक्टर में कितनी बढ़ेगी सैलरी
सर्वे में ये बात भी सामने आई है कि किस सेक्टर में कितनी फीसदी सैलरी बढ़ोतरी होगी। सर्वे के मुताबिक ई-कॉमर्स और प्रोफेशनल सर्विस में 11.1% सैलरी बढ़ोतरी होगी। जबकि लाइफ साइंस, ऑटो सेक्टर और कंज्यूमर प्रोडक्ट में 10.1% इंक्रीमेंट होने की संभावना है। वहीं इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी में 9.9% इंक्रीमेंट हो सकती है। जबकि IT और रिटेल के क्षेत्र में 9.8% सैलरी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा हॉस्पिटेल्टी और एंटरटेनमेंट सेक्टर में 9.5% सैलरी बढ़ेगी तो लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में सैलरी बढ़ोतरी में 8.2% की बढ़ोतरी होगी।

लोकसभा चुनाव का पड़ सकता है असर
सर्वे रिपोर्ट तैयार करने वाली कंपनी एऑन के इमर्जिंग मार्केट्स हेड आनंदोरूप घोष के मुताबिक इस साल कर्मचारियों की सैलरी पर लोकसभा चुनाव का असर पड़ सकता है। जो कंपनियां जून से जुलाई का अप्रेजल साइकल फॉलो करती हैं, उन कंपनियों के कर्मचारियों के इंक्रीमेंट पर लोकसभा चुनाव का असर पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में सिर्फ 7.8 पर्सेंट एंप्लॉयीज को कंपनियों ने टॉप परफॉर्मर कैटिगरी में रखा था। इस साल टॉप परफॉर्मर को 15.6 फीसदी तक का सैलरी हाइक मिल सकता है। खास बात ये भी कि पिछले 10 सालों में भारत में सबसे बेहतरीन सैलरी इंक्रीमेंट होती रही है। भारत वेतन वृद्धि के मामले में सबसे ऊपर बना रहा है। भारत के बाद रूस है, जहां वेतन में 7.2 फीसद का इजाफा होने की उम्मीद है। नौकरी छोड़ने की दर को लेकर सर्वे में कहा गया है कि इसमें गिरावट आई है। 2018-19 में नौकरी छोड़ने वाले लोगों की संख्या घटकर 15.8 फीसदी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications