वैश्विक मंदी की आहट से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश

मुंबई, 19 मई। वैश्विक मंदी की आहट और महंगाई का डर शेयर बाजार पर साफ तौर पर दिखने को मिल रहा है। सेंसेक्स में आज एक बार फिर से भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 1000 अंक से अधिक टूट गया और 53180 अं तक पहुंच गया। बाजार आज भारी गिरावट के साथ 53070 अंक पर खुला और बाजार खुलने के बाद इसमे लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी की बात करें तो इसमे भी में 300 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी 15917 अंक पर खुला।

market

सेंसेक्स में तकरीबन सभी शेयर लाल निशान के नीचे ट्रेड कर रहे हैं। टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, विप्रो, इंफोसिस, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। जिस तरह से सेंसेक्स और निफ्टी में तकरीबन 2 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली उसका सीधा असर हर सेक्टर पर दिख रहा है। गुरुवार को वैश्विक बाजार में भी भारी बिकवाली देखने को मिली, एप्पल, टेस्ला जैसे शेयर में भी तकरीबन 4-6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड मितुल शाह ने बताया कि रुपया अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली का असर रूपए पर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही आने वाले समय में आर्थिक सुधार का भी असर देखने को मिल रहा है। बढ़ती महंगाई के चलते विदेशी निवेशक बिकवाली पर जोर दे रहे हैं। जिस तह से रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है उसके चलते निवेशकों की चिंता बढ़ी है। अच्छी बात यह है कि भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर तरह से और मजबूती से आगे बढ़ रही है। वैश्विक स्तर पर रूस और यूक्रेन के बीच रहा संकट भी मंदी में बड़ी भूमिका निभा रहा है, सप्लाई चैन बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+