पहली बार एक डॉलर के मुकाबले 78 पर पहुंचा रुपया, कच्चे तेल के दाम ने बढ़ाया डॉलर भाव
नई दिल्ली, 13 जून। भारतीय रूपया अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज 78 पर पहुंच गया है। यानि अब एक डॉलर के लिए आपको 78 रुपए की कीमत चुकानी होगी।
ऐसा पहली बार है जब रूपया 78 के पार पहुंचा है। आज रूपया 78.14 पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को यह 77.84 पर पहुंच गया था। जिस तरह से कच्चे तेल के दाम में बढोत्तरी हुई है उसकी वजह से डॉलर और मजबूत हुआ है और स्थानीय बाजार से विदेशी फंड लगातार बाहर जा रहा है, जिसके चलते घरेलू करेंसी पर भारी दबाव देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते रुपया 21 पैसे नीचे गिर गया था।

Recommended Video
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 36 पैसे नीचे गिरा और 78.29 तक पहुंच गया। आज शुरुआती बाजार में ही रुपए में भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं शेयर बाजार में भी आज भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में आज 1467.90 अंक की गिरावट देखने को मिली। 2.70 फीसदी की गिरावट के साथ ही सेंसेक्स 52835.54 अंक तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 417 अंक गिरकर 15783 अंक पर पहुंच गया। बाजार में भारी गिरावट का दबाव साफ देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications