दो महीने में रुपये में सबसे बड़ा उछाल, 9 पैसा मजबूत होकर 64.38 डॉलर पर पहुंचा
नई दिल्ली। पिछले दो दिनों में रुपये में मजबूती देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 64.38 के स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका में इंफ्लेशन में कमी से डॉलर इंडेक्स कमजोर में आई है, जिससे रुपया मजबूत हुआ है। हालांकि, मंगलवार को 9 पैसे की कमजोरी के साथ खुला। भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों के लगातार बढ़ रहे निवेश की वजह से भारतीय करेंसी रुपए में तेजी देखने को मिल रही है।

सोमवार को रुपया अपने अब तक के सबसे अधिक उच्चतम स्तर पर दिखाई दिया। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे बढ़कर 64.50 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, रुपए की शुरुआत सपाट हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे गिरकर 64.71 के स्तर पर खुला। रुपये मजबूत होने से महंगाई भी कम हो सकती है
रुपए में आई इस मजबूती से निर्यातकों को घाटा होने की आशंका बढ़ी है, वहीं पेट्रोल और डीजल सहित आयात होने वाली हर वस्तू की कीमत कम होने की उम्मीद है। इसका सीधा असर जनता पर होगा और महंगाई कुछ हद तक कम हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications