तीन महीने में सबसे मजबूत हुआ रुपया, जानिए कितने का हुआ एक डॉलर
नई दिल्ली। गुरुवार के कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले थोड़ा और मजबूत हुआ। रुपया तीन महीने में पहली बार डॉलर के मुकाबले 70 के नीचे पहुंचा। कारोबार की शुरुआत में ही रुपया 58 पैसे मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 70.05 पर आ पहुंचा था। गुरुवार को अगले कुछ घंटे में रुपया 74 पैसे की मजबूती के साथ पहली बार 70 के नीचे 69.88 पर आ गया।

इसके पहले गुरुवार को सुबह डॉलर के मुकाबले रुपया 51 पैसे की शानदार बढ़त के साथ 70.11 के स्तर पर खुला था जो 28 अगस्त के बाद सबसे ज्यादा उच्चतम स्तर है। कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की नीतिगत ब्याज दरों को अपरिवर्तित स्तर पर रखने की संभावना जताए जाने के बाद ये परिवर्तन आया है, इस कारण अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर हुआ है।
इस वजह से रुपए में भी मजबूती आई है। निर्यातकों की सतत लिवाली को भी इसके पीछे कारण माना जा रहा है। वहीं, कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में स्थिरता ने भी रुपए को राहत दी है और रुपया डॉलर के मुकाबले पिछले तीन महीने के मजबूत स्तर पर आ पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications