Rules Changing From September 2023: 'आधार से लेकर 2000 के नोट तक ', 1 सितंबर से बदले ये बड़े नियम
Financial Rules in September 2023: हर महीने की पहली तारीख बहुत सारे परिवर्तन लेकर आती हैं जिनके बारे में अक्सर लोगों को पता नहीं होता है और इस चक्कर में लोगों से बहुत सारी गलतियां भी हो जाती है, जिसका खामियाजा उन्हें भारी फाइन के रूप में भरना होता है। आपके साथ ऐसा कुछ ना हो इसलिए हम आपको यहां पर बताते हैं कि शुक्रवार से किन-किन चीजों में बदलाव हुआ है।

आधार अपडेट करने की डेडलाइन
UIDAI ने 14 सितंबर तक फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन तय की है अगर आपने अभी तक ये काम नहीं किया है तो फौरन कर लें क्योंकि इसके बाद आपको फाइन भरना होगा। आपको बता दें कि पहले ही इसकी डेडलाइन 14 जून थी जो कि अब बढ़ाकर 14 सितंबर तक कर दी गई हैय़
2,000 रुपये बदलने की तारीख
2000 के नोट अब बंद हो चुके हैं और इनको बदलवाने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है. अगर आपने अभी तक इसे एक्सेंड नहीं किया है तो आपके पास मात्र एक महीना बचा है इसलिए फौरन ये काम कर लीजिए।
आधार और PAN जरूर लिंक कर लें
अगर आपने अभी तकर आधार और पैन को लिंक नहीं किया है तो उसे भी कर लें वरना 30 सितंबर के बाद बिना लिंक के खाते निष्क्रिय घोषित हो जाएंगे।
डीमैट खाते में नॉमिनेशन
आपके डीमैट का नॉमिनेशन भी बहुत जरूरी है, अगर अभी तक ऐसा नहीं किया है तो 30 सितंबर से पहले जरूर ये काम कर लें वरना डेडलाइन के बाद सेबी बिना नॉमिनेशन वाले खातों को निष्क्रिय घोषित कर देगा।
क्रेडिट कार्ड नियम में हुआ बदलाव
1 सितंबर से एक्सिस बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में चेंज करने जा रहा है और कार्डधारकों को सालाना फीस पर जीएसटी भी देनी होगी, जिसके बारे में सारी जानकारी आपको बैंक की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
LPG के दाम
हालांकि एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कमी का फैसला रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से किया गया है लेकिन तो वही आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भी 158 रुपये की कटौती की है। इससे पहले 14 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता हुआ था।
CNG के दाम
सीएनजी के दाम भी हर महीने की पहली तारीख को अपडेट होते हैं ऐसे में सबको उम्मीद थी कि शुक्रवार को इसके दामों में कटौती हो सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications