ATM Rule: जल्द लगेगा महंगाई का एक और झटका, एटीएम से कैश निकालना होगा महंगा, क्रेडिट-डेबिट पर बढ़ेगा चार्ज

ATM Rule: एटीएम से कैश निकालना होगा महंगा, क्रेडिट-डेबिट पर बढ़ेगा चार्ज

नई दिल्ली। ATM Rule Change from 1st August. महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को जल्द ही एक और झटका लगने वाला है। महंगे पट्रोल-डीजल के बाद अब लोगों को जल्द ही कैश निकालने के लिए अधिक चार्ज लेना होगा। बैंक खाताधारकों को ATM ट्रांजैक्शन चार्ज पहल से मुकाबले अधिक चुकाना होगा। बैंक ने रिजर्व बैंक के आदेश को मानते हुए इसमें बदलाव का ऐलान किया है। बैंक ने इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। आपको बता दें कि इंटरचेंज फीस ऐसा शुल्क होता है, जो बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट प्रोसेस करने के लिए मर्चेंट्स से लेता है।

 ATM चार्ज में बदलाव

ATM चार्ज में बदलाव

महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को 1 अगस्त से एक और झटका लगने वाला है। 1 अगस्त से ATM से ट्रांजैक्शन महंगा हो जाएगा। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज ( ATM Transaction Charge) को बढ़ा दिया है। आरबीआई ने फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन इंटरचेंज चार्ज को 15 से बढ़ाकर 17 रुपए कर दिया है। यानी अब आपको एटीएम से कैश निकालने पर पहले से अधिक चार्ज देना पड़ेगा। ये नई दरे एक अगस्त, 2021 से प्रभावी होंगे।

 आरबीआई ने बढ़ाया सर्विस चार्ज

आरबीआई ने बढ़ाया सर्विस चार्ज

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकिंग नियमों में कई बदलाव किया है। आरबीआई ने फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन चार्द में बदलाव करते हुए इसे 15 रुप स बढ़ाकर 17 रुपए कर दिया तो वहीं नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन फीस 5 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए कर दिया है। आरबीआई ने 1 अगस्त से नई दरें लागू करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय बैंक के निर्देश के मुकाबिक अब 1 अगस्त से एटीएम सर्विस चार्ज में बदलाव होने जा रहा है।

 बदलेगा कैश निकलेगा नियम

बदलेगा कैश निकलेगा नियम

आपको बता दें कि एटीएम से 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलता है। इस फ्री ट्रांजैक्शन में फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों ही शामिल है। वहीं दूसरे बैंक के एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन की 3 तक ही है। इस तय सीमा के बाद ट्रांजैक्शन के लिए के लिए आपको सर्विस चार्ज देना होता है। बैंक ने फ्री ट्रांजैक्शन के बाद किसी भी लेने-देन के लिए 1 जनवरी 2022 से 20 रुपए के बजाए 21 रुपए देने होंगे।

 SBI ने बदला नियम

SBI ने बदला नियम

स्टेट बैंक SBI ने जुलाई 2021 में ही एटीएम और बैंक ब्रांच से पैसे निकालने के सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने बेसिक सेविंग बैंक अकाउंट से या फिर एटीएम से 4 से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर सर्विस चार्ज वसूलने का फैसला किया है। ये नियम 1 जुलाई से लागू हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+