नवंबर में सरकार को 97,637 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन

नई दिल्ली। नवंबर 2018 में जीएसटी से 97,637 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है। इसमें केंद्रीय जीएसटी 16,812 करोड़, राज्यों से 23,070 करोड़ और 49,726 करोड़ एकीकृत जीएसटी से मिले हैं। इसमें 24,133 करोड़ आयात और 8,031 करोड सेस से मिले हैं। नवंबर में 69.6 लाख जीएसटी रिटर्न दाखिल किए।

rs-97637

बीते माह अक्टूबर में कुल जीएसटी प्राप्ति 1,00710 करोड़ रुपए रही। अक्‍टूबर में 67.45 करोबारों में जीएसटी रिटर्न दाखिल किए। उससे पिछले माह सितंबर में जीएसटी 94,442 करोड़ रुपए रहा था।

इस साल अप्रैल में पहली बार जीएसटी संग्रह का एक लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर 1,03,458 करोड़ रुपए पर पहुंचा था। उसके बाद से यह लगातार 90,000 करोड़ रुपए के ऊपर बना हुआ है। सरकार ने चालू वित्‍त वर्ष में हर महीने एक लाख करोड़ रुपए के जीएसटी संग्रह का लक्ष्‍य रखा है। मई में जीएसटी संग्रह 94,016 करोड़ रुपए, जून में 95,610 करोड़ रुपए, जुलाई में 96,4483 करोड़ रुपए, अगस्‍त में 93,960 करोड़ रुपए और सितंबर में 94,442 करोड़ रुपए रहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+