ATM से नहीं निकल रहे 2000 रु के नोट, क्या होने वाले हैं बंद, जानिए RBI ने क्या कहा?
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से आपको अपने आसपास 2000 रुपए के नोट शायद ही देखने को मिले होंगे। एटीएम से भी 2000 रुपए के नोट बहुत कम ही निकलते हैं। अगर आप बैंक की शाखा जाएंगे तो आपको ये नोट मिल सकते हैं, लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से 2000 रुपए के नोट का फ्लो बहुत कम हो गया है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठने लगा कि क्या सरकार 2000 रुपए के नोट को बंद करने वाली है।

2000 रुपए के नोट को लेकर RBI ने कही ये बात
पिछले कुछ दिनों से 2000 रुपए के नोटों की संख्या में गिरावट आ रही है। अगर अन्य नोटों से तुलना करें तो इस साल मार्च तक चलन वाले कुल नोट में 2000 रुपए के नोटों की हिस्सेदारी घटकर 1.6 प्रतिशत रह गई। अगर 2000 रुपए के नोटों की संख्या देखें तो मार्च 2020 के अंत तक ये 274 करोड़ थी। अगर इसकी तुलना चलन में मौजूद कुल करेंसी नोटों से करें तो इसकी संख्या 2.4 फीसदी था। ये जानकारी खुद आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

लगातार कम हो रहे हैं 2000 रुपए के नोटों की संख्या
जहां साल 2020 में 2000 रुपए के नोटों की संख्या 274 करोड़ थी तो वहीं मार्च 2021 में इसकी संख्या घटकर 245 करोड़ रह गई। यानी कुल करेंसी नोटों की तुलना में मात्र 2 फीसदी। पिछले वित्तीय वर्ष के आखिरी में 2000 रुपए के नोटों की संख्या गिरकर 214 करोड़ रह गई, जो कुल करेंसी नोटों की तुलना में मात्र 1.6 फीसदी था।

500 रुपए के नोटों की बढ़त
आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जहां संख्या के नजरिए से 2000 रुपए के नोटों का सर्कुलेशन कम हो रहा है तो वहीं अगर मूल्य के हिसाब से देखें तो मार्च 2020 तक 2000 रुपए के नोट का कुल मूल्य सभी नोटों के कुल मूल्य का 22.6 फीसदी था। नहीं मार्च 2021 में ये गिरकर 17.3 और मार्च 2022 में 13.8 प्रतिशत रह गया। जहां 2000 रुपए के नोट घटे तो वहीं 500 रुपए के नोटों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बढ़ रहे हैं 500 रुपए के नोट
आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2022 में 500 रुपए के नोटों की संख्या बढ़कर 4554.68 करोड़ पर पहुंच गई। जबकि मार्च 2021 में ये 3867.90 करोड़ थी।
बदल जाएगा सोना खरीदने का नियम, महंगा होगा लोन, जानें 1 जून से बदलने वाले 5 जरूरी नियम
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications