रेवेन्यू सेक्रेटरी हसमुख अधिया ने कहा, GST दरों में बड़े बदलाव की जरूरत
नई दिल्ली। रेवेन्यू सेक्रेटरी हसमुख अधिया ने जीएसटी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि छोटे और मध्यम वर्ग के कारोबारियों पर पड़ने वाले बोझ को कम करने के लिए यह जरूरी है कि जीएसटी की दरों की फिर से मरम्मत की जाए। उन्होंने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि करीब दर्जन भर टैक्सों को अपने अंदर समाहित कर लेने वाले जीएसटी को स्थिर होने में अभी करीब साल भर का समय लग जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के कारोबारियों के कारोबार को आसान बनाने के लिए ही जीएसटी काउंसिल ने कई चीजों को लेकर टैक्स की दरों में बदलाव किया है। जीएसटी काउंसिल ने कई बैठकों के बाद यह पाया है कि कुछ मामलों पर जीएसटी के दिक्कतें हो रही हैं, जिन्हें सुधारने की कोशिश की गई है।

छोटे और मध्यम वर्ग के कारोबारियों के लिए टैक्स का भुगतान करने और जीएसटी रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। जीएसटी के कई पहलुओं को आसान बनाया गया है। करीब 100 से भी अधिक वस्तुओं पर जीएसटी दर को संशोधित किया गया है और साथ ही निर्यातकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।
इस पर अधिया ने कहा है कि अब जीएसटी की दरों को एक बार पूरी तरह से सही किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी ऐसा लगे कि छोटे और मध्यम वर्ग के कारोबारी पर या फिर आम जनता पर अधिक बोझ पड़ रहा है, उसमें सुधार किया जाए। अगर हम इन दरों को और कम करने में सक्षम रहते हैं तो इनका पालन और भी अच्छे से होगा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications