छह साल में सबसे ज्यादा हुई खुदरा महंगाई दर, जनवरी में 7.59 फीसदी पर पहुंची
नई दिल्ली। खुदरा महंगाई दर जनवरी, 2020 में बढ़कर 7.59 फीसदी पर रही है। दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 7.35 पर थी। वहीं बीते साल जनवरी, 2019 में ये 2.75 प्रतिशत थी। जनवरी, 2020 में खुदरा महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ये पिछले छह साल साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले मई 2014 में 8.33 फीसदी थी। जिसके बाद जनवरी, 2020 में ये सबसे ज्यादा है।

भारत सरकार के सांख्यिकी कार्यालय ने बुधवार को महंगाई दर और आईआईपी के आंकड़े जारी किए। बीते कुछ महीनों में खुदरा महंगाई दर में लगातार इजाफा हो रहा है। सितंबर 2019 में खुदरा महंगाई दर 3.99 फीसदी थी। अक्टूबर में 4.62 प्रतिशत और नवंबर में 5.54 फीसदी रही थी। दिसंबर में 7.35 पहुंची और जनवरी 2020 में 7.59 पर पहुंच गई।
फलों, सब्जियों, दालों की में लगातार बढोतरी को खुदरा महंगाई दर में आई तेजी की वजह माना जा रहा है। सांख्यिकी कार्यालय ने दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन के इंडेक्स (आईआईपी) के आंकड़े भी जारी किए हैं। दिसंबर में आईआईपी में भी 0.3 फीसदी की गिरावट रही है। पिछले साल इस अवधि में आईआईपी 2.5 फीसदी थी।












Click it and Unblock the Notifications