महंगाई के मोर्चे पर झटका, अप्रैल में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 2.92 प्रतिशत
नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर सरकार को बड़ा झटका लगा है। अप्रैल में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 2.92 फीसदी पर पहुंच गया है। इससे पहले मार्च में खुदरा महंगाई 2.86% पर पहुंच गया, जो कि पिछले 5 महीने में सबसे ज्यादा रहा। अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 2.92 प्रतिशत पर पहुंच गया। खाने-पीने की चीजें महंगी होने की वजह से महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है।

इससे पहले मार्च में खुदरा महंगाई बढ़कर 2.86% पर पहुंच गई। जबकि अनुमान 2.80% का था। वहीं फरवरी में खुदरा महंगाई दर 2.57% रही। मार्च महीने में खाने- पीने की महंगाई दर 0.3% हो गई। वहीं ईंधन और बिजली की महंगाई दर 2.42% पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications