Retail inflation: महंगाई से राहत, निचले स्तर पर पहुंची खुदरा मुद्रास्फीति, मई में 4.25% की दर
केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक के खुदरा मुद्रास्फीति एक बार फिर से घटी है। मई मे पिछले कई महीनों की तुलना में ये अपने सबसे निचले स्तर पर रही।
Retail inflation: खुदरा वस्तुओं की खरीद पर महंगाई को लेकर एक बार फिर से राहत वाली खबर है। केंद्र सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस साल मई के महीने में एक बार फिर से मुद्रास्फीति अपने निचले स्तर पर पहुंची।
सोमवार (12 जून) को जारी एक बयान में केंद्र की ओर से कहा गया कि खुदरा मुद्रास्फीति 4.70% से घटकर मई महीन में 4.25 प्रतिशत हो गई। ऐसे में ये स्थित मंहगाई की मार झेल रही जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है।

मंहगाई से आम जन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से सोमवार (12 जून 2023) को जारी मई महीने के मुद्रास्फीति के आंकड़े बड़ी उम्मीदें लिए हैं। भारत सरकार की ओर से जारी इन आंकड़ों के मुताबिक भारत में खुदरा मुद्रास्फीति दर लगातार चार महीने ने गिर रही है।
अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति की दर 4.70 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 4.25 प्रतिशत हो गई है। वहीं दूसरी ओर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) भी मई महीने में घटा है। मई के लिएमुद्रास्फीति पिछले 25 महीनों में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंची है।
वहीं अगर वर्ष खुदरा मुद्रास्फीति की तुलना पिछले वर्ष से करें तो ये अप्रैल 2022 में 7.79 प्रतिशत थी। वहीं इससे पहले अक्टूबर 2021 में ये 4.48 प्रतिशत थी।












Click it and Unblock the Notifications