Retail inflation: आम लोगों के लिए राहत की खबर, खुदरा महंगाई दर घटकर 6.83% पहुंची
देश में एक महीने पहले महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए राहत की खबर सामने आई है। भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक अगस्त 2023 में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.83% पर पहुंच गई है। इससे पहले जुलाई में यह 7.44% थी।
बता दें कि जुलाई 2023 के पहले सबसे अधिक खुदरा महंगाई दर अप्रैल 2022 में थी जो कि 7.79 फीसदी पर थी। पिछले महीने जुलाई में जुलाई में कंज्यूमर फूड इंडेक्स इन्फ्लेशन बढ़कर 11.51 फीसदी पर पहुंच गई थी।

क्यों घटी खुदरा महंगाई दर
बता दें कि अगस्त में सब्जियों और टमाटर के भाव में भारी कमी के चलते खुदरा महंगाई दर में कमी देखी जा रही है। अगस्त में सब्जियों की महंगाई दर घटकर 26.14 फीसदी पर आ गई जो जुलाई में 37.34 फीसदी रही थी। दालों की महंगाई दर में भी मामूली गिराटट आई है और ये घटकर 13.04 फीसदी पर आ गई है जो जुलाई में 13.27 फीसदी रही थी।
मसालों की महंगाई दर बढ़ी
मसालों की महंगाई दर बढ़ गई है और ये बढ़कर 23.19 फीसदी पर जा पहुंची है जो जुलाई में 21.53 फीसदी थी। यानी अब मसाला खाना महंगा पड़ेगा। नोनवेज और बिरयानी के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है।
दूध की महंगाई दर घटी
दूध और उससे जुड़े प्रोडक्टस की महंगाई दर 7.73 फीसदी रही है जो जुलाई 2023 में 8.34 फीसदी थी. यानि दूध और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई में कमी आई है। वहीं अनाज और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 11.85 फीसदी रही है जो बीते महीने 13.04 फीसदी रही थी।
तेल की महंगाई दर घटी
ऑयल एंड फैट्स की महंगाई दर -15.28 फीसदी रही है जो जुलाई में -16.80 फीसदी रही थी।












Click it and Unblock the Notifications