Renault Festive Offer: यहां से खरीदिए अपनी नई कार, मिलेगा 1.6 लाख रुपए का डिस्काउंट

नई दिल्ली। अगर आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो रेनो की नई कार आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस फेस्टिव सीजन में कंपनी शानदार कैश डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपने पुराने स्टॉक को निपटाने और अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए 1.6 लाख रुपए तक की नकद छूट दे रही है। यहां आपको बता दें कि कंपनी यह ऑफर सिर्फ उन कारों पर दे रही है, जो 2016 में बनी हैं।

Renault Festive Offer: यहां से खरीदिए अपनी नई कार, मिलेगा 1.6 लाख रुपए का डिस्काउंट

कंपनी सबसे अधिक छूट रेनो डस्टर पर दे रही है। 2016 में बने डस्टर के सभी वैरिएंट पर 1.6 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 1 रुपए में बीमा, 7.99 फीसदी ब्याज दर पर फाइनेंस, रेनो सेलेक्शन खरीदने पर 10 हजार की अतिरिक्त छूट और 7000 रुपए का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस ऑफर का फायदा पूरे देश में मिल सकता है, लेकिन केरल में इस ऑफर का फायदा नहीं उठाया जा सकता है।

सबसे अधिक डिस्काउंट के मामले में दूसरे नंबर पर रेनो लॉजी है, जिस पर 1 लाख रुपए का नकद डिस्काउंट मिल रहा है। रेनो प्लस हैचबैक पर 40 हजार रुपए का नकद डिस्काउंट मिल रहा है और सिर्फ 4.49 फीसदी ब्याज दर पर फाइनेंस मुहैया कराया जा रहा है। स्काला सेडान पर 90 हजार रुपए का नकद डिस्काउंट और 6 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा रेनो फायनेंस, एक्सेस बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई ऑटो लोन के जरिए ऑन-रोड कीमत पर 100 फीसदी फायनेंस किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+