रिलायंस रिटेल और फ्यूचर ग्रुप डील से शेयर होल्डर्स को कितना पड़ेगा फर्क?
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स (आरआरवीएल) किशोर बियानी की कंपनी फ्यूचर ग्रुप के रिटेल, होलसेल, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग बिजनेस का अधिग्रहण कर रही है। यह घोषणा शनिवार को खुद RRVL ने की। रिलायंस ग्रुप ये डील 24,713 करोड़ रुपये में कर रहा है, लेकिन एक सवाल अभी भी लोगों के मन में है कि आखिर इस डील से फ्यूचर ग्रुप के शेयर होल्डर्स पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Recommended Video
CNBCTV18 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्यूचर ग्रुप कुछ कंपनियों को फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) में विलय करेगा। एक नजर में इस सौदे को देखें तो संकेत मिलता है कि ये सौदा फ्यूचर एंटरप्राइजेज को छोड़कर फ्यूचर ग्रुप के सभी शेयरधारकों के लिए सकारात्मक है। फ्यूचर कंज्यूमर के शेयरहोल्डर्स को उनके हर 10 के लिए FEL के 9 शेयर मिलेंगे। ये सौदा फ्यूचर कंज्यूमर को 11.5 रुपये के लास्ट क्लोजिंग प्वाइंट की तुलना में 18 रुपये देगा। वहीं फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन के शेयरधारकों को हर 10 के लिए FEL के 116 शेयर मिलेंगे। इसके साथ ही लास्ट क्लोजिंग प्वाइंट 145 की तुलना में 232 रुपये का मूल्य मिलेगा।
वहीं फ्यूचर रिटेल शेयरधारकों को प्रत्येक 10 के लिए FEL के 101 शेयर प्राप्त होंगे। इसके भी कंज्यूमर को लास्ट क्लोजिंग प्वाइंट 135.20 रुपये की जगह 202 रुपये मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्यूचर सप्लाई चेन का मूल्य 262 रुपये रहेगा, जिसका लास्ट क्लोजिंग प्वाइंट 151 रुपये (74 प्रतिशत प्रीमियम) था। वहीं फ्यूचर मार्केट नेटवर्क के शेयरधारकों को हर 10 के लिए एफईएल के 18 शेयर प्राप्त होंगे। इसमें लास्ट क्लोजिंग प्वाइंट 27 की जगह 36 रुपये मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications