Jio गिफ्ट कार्ड ऑफर: सिर्फ 501 में पाएं 6 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा के साथ बहुत कुछ

नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपने बेहतरीन और फ्री ऑफर्स के लिए जाना जाता है। जियो ने यूजर्स बेस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके पीछे एक बड़ी वजह है जियो के शानदार ऑफर्स। जियो ने दीवाली से पहले एक और धमाकेदार ऑफर पेश किया है। आप जियो गिफ्ट कार्ड ऑफर की मदद से न केवल अपने लिए नया फोन ले सकते हैं बल्कि 6 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ बेहतरीन प्लान का लाभ उठा सकते हैं।

 जियो का नया प्लान

जियो का नया प्लान

रिलायंस जियो ने नया प्लान पेश किया है। दीवाली से पहले जियो ने गिफ्ट कार्ड ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में आप अपने पुराने फोन के बदले जियो का नया फोन खरीद सकते हैं। इस ऑफर के लिए ऑपको सिर्फ 501 रुपए खर्च करने हैं। जिसके बाद आपको जियो के नए गिफ्ट कार्ड मिलेंगे। इस गिफ्ट कार्ड की कुल कीमत 1,095 रुपए है। आप रिलायंस जियोफोन गिफ्ट कार्ड अमेजन इंडिया की वेबसाइट और रिलायंस डिजिटल स्टोर पर खरीद सकते हैं।

 501 रुपए में पाए 6 महीने तक की कॉलिंग

501 रुपए में पाए 6 महीने तक की कॉलिंग

जियो के गिफ्ट कार्ड की मदद से आप आप किसी भी ब्रांड का 2जी, 3जी या 4जी फोन बदलकर नया जियोफोन खरीद सकते हैं। आप इस 501 रुपए में जियो फोन खरीद सकते हैं और बाकि 594 रुपए से आप छह महीने तक अपने फोन का रिचार्ज प्लान ले सकते हैं। आपको बता दें कि जियो के इस स्पेशल रिचार्ज प्लान में आपको 6 महीने तक अनलिमिटिड वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 500 एमबी डाटा मिलेगा। इसके साथ-साथ 300 SMS की सुविधा भी मिलेगी।

 जियो फोन की खासियत

जियो फोन की खासियत

अगर आप जियो फोन खरीदने जा रहे हैं तो पहले रिलांयस जियो फोन के बारे में कुछ खास बातें जरूर जान लीजिए। जियो फोन में 2.4 इंच 320 x 240 QVGA रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसके साथ ही फोन Qualcomm Snapdragon 205 chipset पर काम करेगा। फोन में 312 MB रैम और 4 जीबी स्टोरेज क्षमता है। फोन की बैटरी 2000mAh क्षमता है जो 15 दिनों का स्टैंडबाई टाइम देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+