Jio ने फोड़ा diwali बम, महंगा किया धन धना धन ऑफर
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के ग्राहकों को इस दिवाली अपनी जेबें ढीली करनी पड़ेंगी क्योंकि जियों ने दिवाली से एक दिन पहले बम फोड़ते हुए अपने धन धना धन आफर को महंगा कर दिया है। जियो का धन धना धन प्लान अब 399 रुपये की जगह 459 रुपये में मिलेगा। यह प्लान आज रात से नए और मौजूदा सभी ग्राहकों पर समान रूप से लागू होगा। जियो ने अब 399 रुपये में दूसरा प्लान लॉन्च किया है।

नया धन धना धन प्लान
जियो के नए 459 रुपये के धन धना धन प्लान में भी पहले की ही तरह ग्राहकों को 84 दिन तक रोजाना 1 जीबी 4G डेटा मिलेगा। साथ ही 84 दिन तक भारत के किसी भी कोने में, किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री होगा। इसके अलावा एसएमएस और ढेर सारे जियो ऐप के जरिए सर्फिंग भी 84 दिनों तक फ्री होगा। लेकिन जिन उपभोक्ताओं को इस बढ़ी हुई कीमस से असुविधा होगी जियो ने उनके लिए 399 रुपये में नया रिचार्ज पैक जारी किया है।

399 रुपये के पैक में 70 दिन होगी वैलिडिटी
399 रुपये के रिचार्ज पैक में भी उपभोक्ताओं को धन धना धन प्लान की तरह ही सारी सुविधाएं मिलेंगी लेकिन यह सुविधाएं सिर्फ 84 की जगह सिर्फ 70 दिन के लिए ही मान्य होगी। यानी कि 399 रुपये का रिचार्ज कराने पर आपको अब 70 दिनों तक रोजाना 1 जीबी 4G डेटा मिलेगा। साथ ही कॉलिंग और एसएमएस पहले की तरह की फ्री होंगे।

149 के प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट
जहां एक ओर मुफ्त कॉलिंग के प्लान में सीमा लगाए जाने की बात सामने आई है, वहीं दूसरी ओर, 149 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट देने की खबर भी आ रही है। कंपनी के 149 रुपए के प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मिलता है। यह डेटा खत्म होने के बाद आपको दूसरे किसी इंटरनेट प्लान से रिचार्ज कराना होता है। कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट देने की योजना बना रही है। इसके तहत आपका 2 जीबी इंटरनेट डेटा खत्म हो जाने के बाद आप 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट चला सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications