रिलायंस जियो ने शुरू किया एक और 'फ्री ऑफर', ये है शर्त

नई दिल्ली। अपनी मुफ्त सेवाओं से टेलिकॉम की दुनिया में तहलका मचाने वाले रिलायंस जियो ने एक बार फिर से एक खास फ्री ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 25 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा दे रही है। हालांकि, कंपनी ने इस ऑफर के साथ एक खास शर्त रखी है। यह मुफ्त डेटा सिर्फ उन ग्राहकों को मिलेगा जो इंटेक्स कंपनी का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये है कंपनी का ऑफर

ये है कंपनी का ऑफर

रिलायंस जियो की तरफ से यह ऑफर इंटेक्स के साथ साझेदारी करने के बाद दिया जा रहा है। कंपनी के ऑफर के अनुसार अगर कोई भी इंटेक्स यूजर अपने रिलायंस जियो नंबर को 309 रुपए या उससे अधिक से रिचार्ज कराता है तो उसे 25 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा। यह डेटा प्लान के तहत मिल रहे फायदों से अलग होगा, जो ग्राहक के लिए पूरी तरह से मुफ्त होगा।

एक बार में नहीं मिलेगा डेटा

एक बार में नहीं मिलेगा डेटा

इस ऑफर के तहत आपको एक बार में डेटा नहीं मिलेगा, बल्कि कई बार में मिलेगा। दरअसल, जब भी इंटेक्स मोबाइल खरीदने वाला यूजर अपने जियो के नंबर पर 309 या उससे अधिक से रिचार्ज कराएगा, उसे 5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। यह ऑफर 5 बार तक रिचार्ज करने पर मिलेगा। इस तरह आप इस ऑफर के तहत कुल 25 जीबी मुफ्त 4जी डेटा पा सकते हैं।

जियो के ये दो प्लान हैं धांसू

जियो के ये दो प्लान हैं धांसू

रिलायंस जियो के दो खास प्लान हैं, जिन पर आपको इस ऑफर के साथ-साथ और भी फायदे मिलेंगे। रिलायंस जियो के 309 और 399 रुपए के रिचार्ज पर आपको रोजाना 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मिलेगा, जिनकी वैधता क्रमशः 56 दिन और 84 दिन है। अगर आप इंटेक्स यूजर हैं तो आपको इन रिचार्ज पर 5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। साथ ही, अनलिमिटेड कॉल्स भी मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+