Jio Vs Airtel Vs Voda Vs Idea: ये रहे सारे 1 जीबी रोजाना के प्लान, जानिए क्या है इनकी कीमत
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से प्लान महंगे किए जा चुके हैं और अब लोग एक बार फिर से यह सोच रहे हैं कि कौन सा प्लान सबसे अच्छा है। अगर आप भी इसी सोच में पड़े हैं कि कौन सा प्लान बेहतर है तो आइए हम आपको इन सभी प्लान के बारे में बताते हैं।

रिलायंस जियो
रिलायंस जियो में 399 रुपए का एक प्लान है। इस प्लान के तहत 70 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस प्लान में आपको रोजाना 1 जीबी इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा मिलेगा। 1 जीबी का 4 जी डेटा खत्म होने के बाद आपके इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। इस प्लान में सभी लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री होगी। साथ ही रोमिंग पर भी आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है।

एयरटेल का ये है प्लान
अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं और एक अच्छा प्लान लेना चाहते हैं तो एयरटेल का 349 रुपए का प्लान आपके लिए सबसे अच्छा है। इस प्लान में आपको 28 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके तहत आपको रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग फ्री होगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

वोडाफोन का प्लान भी है शानदार
सिर्फ 349 रुपए में ही आपको वोडाफोन का प्लान भी मिल जाएगा। यह प्लान भी आपको रोजाना 1 जीबी इंटरनेट प्लान के साथ कुल 28 दिनों के लिए मिलेगा। इसमें भी आपकी लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मुफ्त होंगी। रोजाना 1 जीबी इंटरनेट प्लान के हिसाब से आपको इस प्लान के तहत कुल 28 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।

आइडिया भी है अच्छा विकल्प
आइडिया का प्लान आपको सिर्फ 347 रुपए में मिल जाएगा। यह प्लान भी बाकी सभी प्लान का एक अच्छा विकल्प है। इसमें भी आपको रोजाना 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जिसमें आपको कुल 28 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications