जियो और एयरटेल दोनों के पास 149 का प्लान,जानें किसका प्लान आपके लिए फायदेमंद

Recommended Video

      Reliance Jio & Airtel में किसका Plan है बेहतर, Know here । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। दोनों कंपनियां एक दूसरे को पछाड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ती। जियो और एयरटेल की ये टक्कर उनके रिचार्ज प्लान में भी दिखती है। जियो के 149 प्लान के फौरन बाद ही एयरटेल ने भी अपना 149 प्लान को अपटेड कर दिया। दोनों के इस 149 प्लान में किसका प्लान आपके लिए बेहतर हैं और कौन ज्यादा सुविधाएं दे रहा है इसकी तुलना हम आज करेंगे। दोनों के प्लान की तुलना के बाद समझ जाएंगे कि जियो और एयरटेल में से किसका प्लान आपको चुनना चाहिए....

       एयरटेल का 149 प्लान

      एयरटेल का 149 प्लान

      हाल ही में एयरटेल ने अपने 149 प्लान को अपटेड किया है। अब इस प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ-साथ आउटगोइंग रोमिंग कॉल और तो और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं आपको रोजाना 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

      जियो का 149 प्लान

      जियो का 149 प्लान

      अब बात करते हैं जियो के 149 प्लान की। जियो के 149 प्लान में आपको 28 दिनों के लिए 28GB डेटा मिल रही है। यानी हर दिन 1 जीबी डेटा। वहीं इस प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी के साथ-साथ रोमिंग कॉल और रोजाना 100 एसएमएस के साथ-साथ जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

       जियो Vs एयरटेल

      जियो Vs एयरटेल

      अब अगर दोनों के प्लान की तुलना करें तो दोनों की ही वैधता 28 दिनों की है और दोनों में ही 28 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग कॉल की सुविधा मिल रही है, लेकिन अगर दोनों के 149 रुपए वाले प्लान्स की तुलना करें तो इस सेगमेंट में जियो ने बाजी मार ली है, क्योंकि एयरटेल का ये प्लान फिलहाल आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना क्षेत्र के लिए ही उपलब्ध है। वहीं जियो के प्लान में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। वहीं डेटा खत्म होने के बाद भी जियो के प्लान में यूजर्स को 64kbps के स्पीड से इंटरनेट मिल रहा है। साथ ही साथ इस प्लान में जियो अपने यूजर्स को जियो ऐप्स का सब्सिक्रिप्शन भी दे रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+