Free कॉलिंग खत्म करने के बाद रिलायंस Jio ने यूजर्स को दिया एक और झटका, इस प्लान में किया बदलाव

नई दिल्ली। रिलायंस जियो यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। जियो यूजर्स की फ्री कॉलिंग खत्म करने के बाद कंपनी ने अपने यूजर्स को एक और झटका दिया है। जियो ने अपने प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है। ऐसा इस प्लान में नॉन जियो कॉलिंग मिनट जोड़ने के लिए किया गया है। कंपनी ने प्लान की वैध ता को घटा दिया है। जियो ने 149 रुपए वाले प्लान में बदलाव करते हुए प्लान की वैधता को 28 दिनों से घटाकर 24 दिनों के लिए कर दी है।

 Jio यूजर्स के लिए झटका

Jio यूजर्स के लिए झटका

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं है। कंपनी ने अपने पॉपुलर प्लान में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने प्लान में बदलाव करते हुए उनकी वैधता में बदलाव किया है। इस प्लान के तहत अब यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 मिनट मिलेंगे। प्लान में बदलाव करते हुए कंपनी ने इस प्लान में जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क के लिए 300 मिनट, 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डाटा का ऑफर दिया है। कंपनी ने इस प्लान की वैधता में बदलाव कर इसे 24 दिनों के लिए कर दी है।

Jio के ये प्लान हुए बंद

Jio के ये प्लान हुए बंद

जियो ने आईयूसी चार्ज लगाने के बाद एक बार फिर से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया था। कंपनी ने 19 और 52 रुपये वाले रिचार्ज पैक बंद कर दिए। वहीं कंपनी ने 222 रुपए, 333 रुपए और 444 रुपए वाले तीन नए प्लान पेश किए। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी Free कॉलिंग की सुविधा खत्म कर दी। जियो ने दूसरे नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा को खत्म कर दिया।

Jio ने उतारा बेस्ट प्रीपेड प्लान

Jio ने उतारा बेस्ट प्रीपेड प्लान

Jio ने रोजाना 2 जीबी वाला प्रीपेज प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2जीबी डेटा के साथ 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 फ्री SMS के साथ-साथ जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। मतलब 198 रुपए के इस प्लान में यूजर्स को 56 जीबी डेटा मिल रहा है। वहीं इसके अलावा जियो ने 398 रुपए का एक और प्रीपेड प्लान पेस किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+