रिलायंस Jio का ये बंपर ऑफर सिर्फ 3 दिन में हो जाएगा खत्म, उठाएं फायदा

Recommended Video

    Jio का ये Offer हैं सबसे दमदार, 3 दिन बाद हो जाएगा खत्म | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार कैशबैक ऑफर लॉन्च किया हुआ है। खास बात यह है कि यह ऑफर 15 दिसंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में यूजर्स के पास इस बंपर कैशबैक का फायदा उठाने के लिए सिर्फ 3 दिन शेष है। जियो इस ऑफर में अपने यूजर्स को 399 रुपये या उससे अधिक के रिचार्ज पर 2,599 रुपये का कैशबैक दे रहा है। है न, शानदार ऑफर। आइए जानते हैं 399 रुपये के जियो रिचार्ज पर कैसे मिलेगा आपको 2599 रुपये का कैशबैक ...

    2100 रुपये का फायदा

    2100 रुपये का फायदा

    जियो के प्लान की मुताबिक यूजर्स को 399 रुपये या उससे अधिक के रिचार्ज पर कुल 2,599 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यानी की यूजर्स को जियो का 399 रुपये का रिचार्ज कराने पर 2100 रुपये का फायदा होगा। इसमें सबसे पहले यूजर्स को 50-50 रुपये के आठ वाउचर मिलेंगे। इन वाउचर को यूजर्स जियो के अगले रिचार्ज पर भुना सकते हैं। इस तरह आठ बार रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 400 रुपये कैशबैक में मिल जाएगा।

    ऐसे मिलेगा बाकी कैशबैक

    ऐसे मिलेगा बाकी कैशबैक

    वाउचर से 400 रुपये के कैशबैक के बाद यूजर्स के मोबाइल वॉलेट में जियो 300 रुपये देगा। इसके अलावा जियो यूजर्स को 1,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर देगा। साथ ही 500 रुपये के अलग से ट्रेंड्स वाउचर भी मिलेगा। इसके साथ ही जियो यूजर्स को 399 रुपये का AJIO वाउचर भी मिलेगा।

    पेटीएम में कैशबैक

    पेटीएम में कैशबैक

    जियो के इस ऑफर के साथ एक शर्त भी है। शर्त ये है कि इसके लिए आपको 399 रुपये का रिचार्ज माई जियो ऐप या फिर जियो के वेबसाइट से ही कराना होगा। इसके साथ ही जियो ने पेटीएम से भी हाथ मिलाया है। इस ऑफर के तहत अगर आप जियो यूजर्स हैं और पेटीएम से पहली बार रिचार्ज करा रहे हैं तो पेटीएम से 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+