रिलायंस जियो लेकर आ रहा है JioMeet वीडियो कॉलिंग ऐप, ऐसे करेगा काम, जूम को मिलेगी चुनौती
नई दिल्ली। रिलायंस जियो वीडियो कॉलिंग ऐप लेकर आ रहा है। रिलायंस जियो की ओर से बताया गया है कि जल्दी ही कंपनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट लॉन्च करने जा रही है। जियोमीट वीडियो कॉलिंग अन्य वीडियो कॉलिंग एप की तरह ही काम करेगी और यह एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज और मैकॉस ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध होगा। इस ऐप के जरिए यूजर्स एचडी वीडियो कॉलिंग का आनंद ले सकेंगे।

इन डिवाइस पर करेगा काम
रिलायंस जियो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पंकज पवार ने कहा है कि जियोमीट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अलग है और ये सभी डिवाइस और सभी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। एप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से जियोमीट एप डाउनलोड किया सकेगा। JioMeet.com वेब पेज को कंपनी ने लाइव कर दिया है। हालांकि जियोमीट को व्यावसायिक तौर पर कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस ऐप के जरिए एक साथ 5 लोगों को वीडियो कॉल की जा सकेगी।

जूम, गूगलमीट से चुनौती
जियोमीट ऐप को जूम और गूगल मीट जैसी पहले से इस्तेमाल हो रही ऐप से चुनौती मिल सकती है। बता दें कि गूगल ने अपने वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म Google Meet को फ्री कर दिया है। इससे पहले वीडियो कॉलिंग के लिए पैसे लिए जाते थे। वहीं फेसबुक, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां अपने वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म को मजबूत और आसानी से उपलब्ध होने लायक बना रही हैं।

लॉकडाउन के बाद बढ़ा वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल
कोरोना वायरस फैलने के बाद दुनिया भर में लॉकडाउन लगाया गया है। इसके चलते लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। इसके चलते मीटिंग और बातचीत के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अहम हो गए हैं। लॉकडाउन के बाद से जूम ने तेजी से यूजर्स बटोर लिए हैं। फेसबुक और व्हाट्सऐप ने भी वीडियो कॉलिंग का दायरा बढ़ाया है। मैसेंजर में रूम नाम का फीचर लॉन्च किया है। इसी स्थिति का लाभ लेने के लिए अब रिलायंस जियो ने भी इस स्पेस में आने का फैसला लिया है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications