जल्द खत्म होने वाला है रिलायंस जियो का खास धन धना धन ऑफर, अब क्या होगा जानिए...

रिलायंस जियो के जिन ग्राहकों ने धन धना धन ऑफर के तहत रिचार्ज कराया है, उनकी भी सुविधाएं जल्द खत्म होने वाली है।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने मार्च में अपने ग्राहकों के लिए खास समर सरप्राइज ऑफर पेश किया था, जिसमें इस ऑफर के तहत रिचार्ज कराने वालों को जियो की ओर से अतिरिक्त 3 महीने तक मुफ्त सेवा दी जा रही थी। हालांकि इसे ट्राई ने बंद करने का आदेश दिया तो इसके बाद कंपनी ने इस ऑफर की जगह जियो धन धना धन ऑफर लेकर आई। ये ऑफर्स तीन महीने के लिए लाया गया था। जो अब खत्म होने जा रहा है। इन ऑफर के खत्म होने के बाद जियो ग्राहकों को अपनी सुविधाएं जारी रखने के लिए क्या करना होगा पढ़िए आगे...

रिलायंस जियो का समर सरप्राइज ऑफर

रिलायंस जियो का समर सरप्राइज ऑफर

रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर के तहत इसके ग्राहकों को 90 दिन के लिए फ्री सर्विस मिली हैं। 90 दिन पूरे होते ही ग्राहकों के 303 और 499 रुपये के रिचार्ज के बदले में अतिरिक्त 28 दिनों की सेवाएं भी मिलेंगी। इस रिचार्ज की वैधता खत्म होने के बाद जियो ग्राहकों को 309 या इससे ज्यादा का रिचार्ज कराना होगा।

रिलायंस जियो का धन धना धन ऑफर

रिलायंस जियो का धन धना धन ऑफर

रिलायंस जियो के जिन ग्राहकों ने धन धना धन ऑफर के तहत रिचार्ज कराया है, उनकी भी सुविधाएं जल्द खत्म होने वाली है। इस ऑफर में कंपनी ने दो प्लान जारी किए जिसमें से एक प्लान 309 रुपए का था, जिसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 84 दिनों तक रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त में दिया गया।

जल्द खत्म होने वाला है ये ऑफर

जल्द खत्म होने वाला है ये ऑफर

दूसरा प्लान है 509 रुपए का, जिसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 84 दिनों तक रोजाना 2 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त में दिया जाएगा। यह ऑफर सिर्फ एक बार के लिए ही है। यानी इस ऑफर से आप सिर्फ एक बार ही रिचार्ज करा सकेंगे। इस ऑफर का फायदा उन लोगों को नहीं मिल सकता है, जिन लोगों ने जियो समर सरप्राइज ऑफर के तहत पहले ही रिचार्ज करा लिया है।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना जियो बैलेंस?

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना जियो बैलेंस?

रिलायंस जियो के खास प्लान जानने के लिए यूजर्स के पास दो विकल्प मौजूद हैं। पहला MyJio app और दूसरा कंपनी का आधिकारिक वेबसाइट jio.com पर जाकर इसे चेक किया जा सकता है। जियो यूजर्स को एप से बैलेंस की जांच के लिए इसमें लॉग इन करना होगा। यहां यूजर्स को दाहिनी तरफ बैलेंस दिखाई देगा। साथ ही वैलिडिटी समेत दूसरी जानकारी भी मिल जाएगी। जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इसमें लॉग इन किया जा सकता है। इसमें एक ओटीपी आएगा और फिर आपको अपना बैलेंस पता चल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+