अब घर बैठे पाएं रिलायंस Jio 4G सिम, जानें क्या है तरीका ?

रिलायंस जियो ने अपने सिम की होम डिलीवरी शुरू कर दी है। ऐसा इसलिए किया है ताकि इससे कंपनी को यूजर बेस बढ़ाने में भी मदद मिल सके।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो सिम के वेलकम ऑफर को लेकर लोगों में ऐसा क्रेज देखने को मिला की ऑफर के लॉच होते ही रिलायंस डिजिटल स्टोर, रिलायंस मिनी स्टोर पर लंबी-लंबी कतारे लगने लगी। काफी मारामारी के बाद लोगों को रिलायंस जियो सिम मिल पा रहा था। ऐसे में अब आपको बाजार में धक्के खाने की जरुरत नहीं है, क्योंकि अब आप अपने घर बैठे-बैठे ही जियो सिम घर मंगवा सकते हैं।

reliance jio

रिलायंस जियो ने अपने सिम की होम डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने ऐसा इसलिए किया है ताकि इससे कंपनी को यूजर बेस बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इस सर्विस की मदद से आप अपने घर में बैठे-बैठे ही जियो सिम ऑनलाइन तरीके से ऑर्डर कर सकते हैं। एयरटेल का जियो पर हमला, कहा-हमेशा के लिए कुछ भी फ्री नहीं हो सकता

कैसे घर पर मंगवाए जियो सिम ?

जियो सिम को घर पर मंगवाने के लिए आपको सबसे पहले माई जियो एप अपने स्मार्टफोन पर इंस्टॉल करना होगा। इस एप को इंस्टॉल करने के बाद आपको उसके जरिए रिलायंस जियो वेलकम ऑफर कोड जनरेट करना होगा।
इस कोड की मदद से आप जियो वेबसाइट पर जाकर अपनी पसर्नल डिटेल्स भर सकेंगे और सिम की डिमांड रख सकेंगे। पूरी जानकारी सही-सही भरने के बाद आपके घर रिलायंस जियो एग्जीक्यूटिव आएगे, जो आपसे आपका आधार नबंर मांगेंगे। आपको उन्हें अपनी आधार की जानकारी देनी होगी।

एग्जीक्यूटिव के पास ईकेवासी डिवाइस होगी जिसपर आपको अपना फिंगरप्रिंट देना होगा। इसके बाद आपको जियो कोड देना होगा जो आपने खुद जनरेट किया था।इस कोड को भरने के साथ ही आप अपना सिम एक्टिवेट कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+