Jio Recharge: जियो ने लॉन्च किए 2 बहुत सस्ते डेटा बूस्टर प्लान, मिलेगा इतने जीबी 4G डेटा
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अक्सर अपने ग्राहकों के लिए सस्ते व किफायती रिचार्ज प्लान लेकर आती रहती हैं।
रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 19 रुपये और 29 रुपये की कीमत वाले दो नए डेटा बूस्टर प्लान पेश किए हैं। इसके साथ ही जियो अब सात डेटा बूस्टर प्लान ऑफर कर रहा है।

रिलायंस जियो ने अब अपने 4जी ग्राहकों के लिए दो नए डेटा बूस्टर प्लान लॉन्च किए हैं। 19 रुपये वाले जियो डेटा बूस्टर प्लान के साथ यूजर्स को हाई-स्पीड 1.5GB डेटा मिलेगा। दूसरी ओर 29 रुपये वाला जियो डेटा बूस्टर प्लान 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है।
इन दोनों नए जियो प्लान की वैधता वर्तमान में सक्रिय प्लान के समान ही है। चूंकि ये डेटा-केंद्रित प्लान हैं, इसलिए ये एसएमएस या कॉलिंग की सुविधा नहीं देते हैं। इन बूस्टर प्लान में मिलने वाली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स 64Kbps की स्पीड से डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
जियो के सबसे सस्ते डेटा बूस्टर प्लन की कीमत 15 रुपये है और इसमें 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। वहीं सबसे महंगे बूस्टर पैक की कीमत 222 रुपये है और इसमें 50GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।
हाल ही में जियो ने अपना नया 4G फोन जियो भारत भी लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 999 रुपये है। फोन में JioPay के जरिए UPI पेमेंट सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने फोन के साथ एक नए प्लान का ऐलान किया है।
ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर किया जाता है जिसकी कीमत 123 रुपये है। इस पैक में 14 जीबी 4G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300 एसएमएस के अलावा जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications