Reliance Jio ने इरोज के साथ किया करार, अब फ्री में यूजर्स देखेंगे मूवी
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने फिल्म निर्माता कंपनी इरोज इंटरनेशनल के साथ अपने करार को रिन्यू किया है। इस करार के साथ ही जियो यूजर्स को अब फ्री में मूवी देखने का लुफ्त उठा सकते हैं। इरोज इंटरनेशन जियो यूजर्स को जो सेवाएं देगा उसमें बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही कई विदेशी फिल्में, जिनकी कई भाषाओं में सबटाइटल होंगे। इसके अलावा म्यूजिक वीडियो प्लेलिस्ट, रिजनल लैंग्वेज फिल्टर्स, वीडियो प्रोग्रेशन जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

एयरटेल को टक्कर देने के लिए जियो ने उठाया कदम
हाल ही में एयरटेल ने अपने यूजर्स को ऐसे ही अमेजन प्राइम वीडियो का एक साल का फ्री में सब्सक्रिप्शन पाने का ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के मुताबिक एयरटेल यूजर्स अमेजन प्राइम वीडियो के जरिए एक साल तक फ्री में मूवी और वीडियो देख सकते हैं। बताया जा रहा है जियो ने एयरटेल के इसी ऑफर के मुकाबले यह कदम उठाया है।

ऐसे उठाएं लाभ
एयरटेल के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले एयरटेल टीवी डाउनलोड करके अपने एयरटेल मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही आपको अमेजन प्राइम का बैनर दिखेगा जिसपर जा कर आपको एकक्टिवेट नाउ पर क्लिक करना होगा। आपका अकाउंट वेरिफाई होते ही आपको अगले एक साल तक अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन का लाभ मिलने लगेगा।

जियो ने इस प्लान में किया बदलाव
इसके अलावा जियो ने हाल ही में अपने 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी बदलाव करते हुए उसे 153 रुपये का कर दिया है। जियो के 153 रुपये के इस पैक में यूजर्स को हर रोज 1GB 4जी डाटा मिलता है। साथ ही अनमिलिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री रोमिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।












Click it and Unblock the Notifications