Jio का Double Dhamaka ऑफर:अब तक का सबसे सस्ता प्लान, सब पर पड़ेगा भारी

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने एक बार फिर से डबल धमाका ऑफर लॉन्च कर दिया है। इस ऑफर में आपको न केवल 149 रुपए में रोजाना 3जीबी डेटा मिलेगा बल्कि सभी रिचार्ज प्लान में पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा वो भी बिना कोई अतिरिक्त शुल्क चुकाए। जियो डबल धमाका ऑफर में यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डेटा एक्सट्रा मिलेगा। ये अतिरिक्त डेटा सभी प्लान पर लागू होगी। इतना ही नहीं अगर आप MyJio ऐप से अपना फोन रीचार्ज करवाते हैं तो आपको 100 रुपए की छूट भी मिलेगी। खास बात ये कि ये ऑफर सीमित समय के लिए पेश किया गया है। ये प्लान यूजर्स के लिए 12 जून 2018 को शाम 4 बजे से लेकर 30 जून 2018 तक उपलब्ध होगा।

 जियो का डबल धमाका प्लान

जियो का डबल धमाका प्लान

जियो ने एक बार फिर से डबल धमाका प्लान पेश किया है। जिसमें आपको हर प्लान में अब पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा। रिलायंस के इस ऑफर में आपको 149, 349, 399 और 499 रुपए वाले प्लान में रोजाना 3 जीबी डेटा मिलेगा।आपको बता दें कि इन प्लान्स में पहले 1.5 जीबी डेटा मिलता था।

वैधता में कोई बदलाव नहीं

वैधता में कोई बदलाव नहीं

जियो के इस प्लान को जून में इन प्लान का रिचार्ज लेने पर आपको पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा। हालांकि किसी भी प्लान की वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यूज़र पहले की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 मुफ्त एसएमएस और जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन लेते रहेंगे।

 149 रुपए वाले प्लान में 3जीबी डेटा रोजाना

149 रुपए वाले प्लान में 3जीबी डेटा रोजाना

डबल धमाका ऑफर के तहत आपको 149 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में अब रोजाना 3जीबी डेटा मिलेगा। जहां पहले आपको इस प्लान में 1.5जीबी डेटा मिलता था अब वो सीधे दोगुना हो जाएगा। इस प्लान में आपको 149 रुपए वाले रिचार्ज में 84 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। जबकि 349 रुपए वाले प्लान में 210 जीबी, 399 रुपए वाले प्लान में 252 जीबी और 449 रुपए वाले प्लान में 272 जीबी डेटा मिलेगा।

 Jio Double Dhamaka ऑफर में डेटा Free

Jio Double Dhamaka ऑफर में डेटा Free

इस ऑफर के तहत आपको जियो के 198 रुपए, 398 रुपए, 448 रुपए और 498 रुपए वाले प्लान में भी आपको पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा। अब इन प्लान्स में आपको 2 जीबी के बजाए 3.5 जीबी डेटा मिलेगा, लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी प्लान की वैधता को नहीं बढ़ाया गया हैय़ ऑफर के तहत बस हर दिन 4जी डेटा की सीमा 2 जीबी से बढ़ाकर 3.5 जीबी किया गया है।

हर प्लान में 1.5 जीबी डेटा अतिरिक्त, बिना किसी शुल्क के

हर प्लान में 1.5 जीबी डेटा अतिरिक्त, बिना किसी शुल्क के

जियो ने इसी तरह से 299 रुपए वाले प्लान में डेटा सीमा 4.5 जीबी कर दी है। इसी तरह से जियो डबल धमाका ऑफर के तहत 509 रुपए वाले प्लान में अब यूजर्स को 154 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 799 रुपए वाले प्लान में 182 जीबी डेटा मिलेगा। हर प्लान में जियो अतिरिक्त डेटा देकर बाकी टेलिकॉम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती खड़ा कर रहा है।

 एक्सट्रा डेटा के साथ 100 रुपए का डिस्काउंट भी

एक्सट्रा डेटा के साथ 100 रुपए का डिस्काउंट भी

इतना ही नहीं जियो के इस ऑफर में न केवल आपको अतिरिक्त डेटा मिल रहा है बल्कि इस प्लान में कैशबैक का ऑफर भी मिल रहा है। यानि अगर आप जियो के 300 रुपए से ऊपर वाले किसी भी रिचार्ज प्लान को माईजियो से रिचार्ज करते हैं तो आपको रीचार्ज पर 100 रुपए की छूट मिलेगी। माईजियो एप से रिचार्ज करने और फोन पे एप का इस्तेमाल करने पर ही आपको ये छूट मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+