Reliance Jio Offer: जियो ग्राहकों के लिए खुशखबरी,घर बैठे करें अमरनाथ की आरती, JioMeet से करवाएं पूजा-हवन

Reliance Jio Offer: जियो ग्राहकों के लिए खुशखबरी,घर बैठे करें अमरनाथ की आरती, JioMeet से करवाएं पूजा-हवन

नई दिल्ली। Reliance Jio. कोरोना महामारी क चलते अमरनाथ यात्रा को इस साल भी रद्द करना पड़ा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने कोरोना संक्रमण क बढ़ते खतरे को देखते हुए ये फैसला किया, जिसके बाद बाबा बर्फानी के दर्शन की आस लगाए लाखों भक्तों में मायूसी छा गई, लेकिन रिलायंस जियो( Reliance Jio) ने श्रद्धालुओं के लिए टेलीकॉम कंपनी ने खास इंतजाम किया है। अब रिलायंस जियो के यूजर्स घर बैठे बाबा बर्फानी के दर्शन, पूजा और हवन कर सकेंगे।

 Reliance Jio Offer: JioTV brings live aarti of Amarnathji Shrine,Do Puja and Hawan Through JioMeet

Jio का खास ऑफर

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए खास इंतजाम किया है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है , जिसमें Jio यूजर्स घर बैठे ही बाबा अमरनाथ के दर्शन के साथ-साथ उनकी पूजा-हवन और लाइव आरती भी देख सकेंगे। रिलायंस जियो ने अमरनाथ दर्शन के लिए JioTV पर एक डेडीकेटेड चैनल दिया हैं। वहीं जियो यूजर्स JioMeet के जरिए बाबा बर्फानी की वर्चुअल पूजा और हवन में शामिल हो सकेंगे। यूजर्स अपने नाम से वहां पूजा और हवन भी करवा सकते हैं और उसमें वर्चुअली शामिल भी हो सकते हैं।

तैयार की भजन प्लेलिस्ट

इतना ही नहीं रिलायंस जियो ने बाबा के भक्तों के लिए खास भजन प्लेलिस्ट तैयार की है। आप JioSaavn पर चलो अमरनाथ(Chalo Amarnath) प्लेलिस्ट में अमरनाथ के लिए तैयार किए गए खास भजन सुन सकेंगे। वहीं जियो चैट( JioChat) पर अमरनाथ दर्शन चैनल(Amarnath Darshan Channel) के जरिए भगवान के लाइव दर्शन आदि की पूरी डिटेल देख सकते हैं। आप तय समय मं बाबा बर्फानी की लाइव आरती देख सकते हैं। वहीं बाकी समय में आपको रिकॉर्डेड देखने की भी सुविधा मिलेगी। जियो के इस खास ऑफर का लाभ जियो यूजर्स क साथ-साथ अन्य यूजर्स भीले सकेंगे। आप प्लेस्टोर में जाकर जियोचैट( Jio Chat) डाउनलोड कर अमरनाथ दर्शन चैनल के माध्यम से बाबा बर्फानी की वर्चुअल पूजा, हवन, आरती, दर्शन के साथ-साथ दान भी दे सकते हैं। वहीं प्रदान ऑर्डर करने पर आपके घर पर उसकी होम डिलीवरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+