Reliance jio offer: आकाश अंबानी ने लॉन्च किया iphone 8, ऐसे खरीदें सिर्फ 16200 रुपए में

Recommended Video

    Reliance JIO offer Iphone 8 on Special discount in just rs 16200 । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आज मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को लॉन्च किया है। यह लॉन्चिंग रिलायंस जियो के मुंबई मुख्यालय में की गई। 22 सितंबर से ही Apple iPhone 8 और iPhone 8 Plus की प्री बुकिंग शुरू हो गई थी, जिसका आज यानी 29 सितंबर को आखिरी दिन है। यूं तो इस मोबाइल फोन की कीमत काफी अधिक है, लेकिन आप चाहें तो रिलायंस जियो के एक खास ऑफर के तहत इस फोन को सिर्फ 16,200 रुपए में भी पा सकते हैं। आज इस ऑफर को पाने का आखिरी दिन है। आइए जानते हैं कैसे पा सकते हैं ये ऑफर।

    क्या है रिलायंस जियो का ऑफर?

    क्या है रिलायंस जियो का ऑफर?

    रिलायंस जियो ने एक खास ऑफर निकाला है, जिसमें आप 64,000 रुपए के आईफोन 8 (64 जीबी) मॉडल को सिर्फ 16,200 रुपए में पा सकते हैं। कंपनी के इस ऑफर के तहत आप आईफोन 8 का 64GB, 256GB और आईफोन 8 प्लस का 64GB, 256GB मॉडल खरीद सकते हैं। हालांकि, जियो के इस ऑफर के तहत आप यह फोन सिर्फ साल भर इस्तेमाल कर सकेंगे।

    ऐसे मिलेगा ये ऑफर

    ऐसे मिलेगा ये ऑफर

    अगर आप आईफोन 8 के 64 जीबी वाले मॉडल को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 64,000 रुपए चुकाने होंगे। अगर आपने 22 सितंबर से 29 सितंबर के बीच सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से यह फोन खरीदा तो आपको 10,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इस तरह आपकी जेब से सिर्फ 54,000 रुपए खर्च हुए। वहीं जियो के ऑफर के तहत कंपनी को अगर आप साल भर बाद आईफोन लौटाते हैं, तो वह इसके लिए आपको 37,800 रुपए देगी। इस तरह से यह आईफोन आपको सिर्फ 16,200 रुपए का पड़ेगा।

    किस फोन पर क्या है ऑफर?

    किस फोन पर क्या है ऑफर?

    आईफोन 8 के 64 जीबी मॉडल के लिए आपको साल भर बाद 37,800 रुपए मिलेंगे। वहीं दूसरी ओर, आईफोन 8 के 256 जीबी वाले मॉडल के लिए आपको साल भर के बाद 60,200 रुपए मिलेंगे। आपको बता दें कि आईफोन 8 के 64 जीबी वाले मॉडल की कीमत 64,000 रुपए है, जबकि इसके 256 जीबी वाले मॉडल की कीमत 86,000 रुपए है।

    ये है जियो की शर्त

    ये है जियो की शर्त

    अब आपको मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर जियो आईफोन को क्यों खरीदेगा। आपको बता दें, कि इस ऑफर में जियो की एक शर्त है। इसके तहत आपको साल भर तक उस आईफोन में सिर्फ रिलायंस जियो का ही सिम इस्तेमाल करना होगा। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के लिए जियो ने नया टैरिफ भी निकाला है। रिलायंस जियो 799 रुपए के प्लान में 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 90 जीबी डेटा दे रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+