Reliance Jio का 26 जनवरी पर यूजर्स को बंपर तोहफा, ये 4 प्लान हो गए सस्ते

Recommended Video

    Jio ने launch किया Republic Day offer, मिलेगा इतना फ़ायदा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 26 जनवरी आने में अभी दो दिन बचे हैं लेकिन रिलायंस जियो ने इससे पहले ही यूजर्स को गणतंत्र दिवस का तोहफा दे दिया है। जियो ने Jio Republic Day 2018 के नाम से एक नाया प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत उसने अपने 4 प्लान के दाम 50 से 60 रुपये तक कम कर दिए हैं। खास बात ये है कि ये सभी प्लान 500 रुपये से भी कम के हैं। आगे पढ़िए, ये 4 प्लान हुए सस्ते-

    199 रुपये का प्लान हुआ सस्ता

    199 रुपये का प्लान हुआ सस्ता

    रिलासंय जियो का 199 रुपये का प्लान अब 50 रुपये सस्ता होकर 149 रुपये का हो गया है। 149 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को अब 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलेगा। साथ ही सभी तरह की कॉलिंग और रोमिंग फ्री रहेगी।

    399 रुपये का प्लान अब 349 में
    जियो ने अपने 399 रुपये के प्लान को भी 50 रुपये सस्ता कर दिया है। यूजर्स को अब ये प्लान सिर्फ 349 रुपये में मिलेगा। 349 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और रोमिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है।

    459 रुपये का प्लान अब 399 में

    459 रुपये का प्लान अब 399 में

    जियो का 459 रुपये भी पहले से 60 रुपये सस्ता हो गया है। यूजर्स को अब ये प्लान 399 रुपये में मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में भी यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलेगा।

    509 रुपये का प्लान अब 449 में
    इसके साथ ही रिलायंस जियो ने अपने 509 रुपये के प्लान को भी 60 रुपये सस्ता किया है। जियो यूजर्स को अब ये प्लान 449 रुपये में मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 91 दिनों की है। इस प्लान में भी यूजर्स को अन्य सुविधाओं के साथ प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलेगा।

    इन 4 प्लान में मिलेगा पहले से ज्यादा डाटा

    इन 4 प्लान में मिलेगा पहले से ज्यादा डाटा

    रिलायंस जियो ने इसके साथ ही अपने 198 रुपये, 398 रुपये, 448 रुपये और 498 रुपये के प्लान में बदलाव करते हुए यूजर्स को अब प्रतिदिन 2GB डाटा देने का ऐलान किया है। पहले इन प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता था। इस बदलाव के बाद अब यूजर्स को 198 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 56GB डाटा मिलेगा। 398 रुपये के प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ 140GB डाटा मिलेगा। 448 रुपये के प्लान में 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ 168GB और 498 रुपये के प्लान में 91 दिन की वैलिडिटी के साथ 182GB डाटा मिलेगा।

    98 रुपये के प्लान में हुआ बदलाव

    98 रुपये के प्लान में हुआ बदलाव

    रिलायंस जियो ने इसके साथ ही अपने यूजर्स के लिए 98 रुपये में एक नया छोटा रिचार्ज लॉन्च किया है। जियो यूजर्स को 98 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। इसके अलावा 28 दिनों तक सभी तरह की कॉलिंग और रोमिंग फ्री होगी। अगर आप जियो यूजर्स हैं तो जियो ऐप या जियो की वेबसाइट से रिचार्ज करा इस शानदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+