ई-कॉमर्स में आने वाली है रिलायंस जियो, जानिए क्या-क्या बेचेगी
नई दिल्ली। टेलिकॉम इंडस्ट्री में खलबली मचाने के बाद अब रिलायंस जियो ई-कॉमर्स में उतरने वाली है। इससे एक बात तो साफ है कि जिस तरह टेलिकॉम इंडस्ट्री में कॉम्पटीशन काफी अधिक बढ़ गया था, ठीक उसी तरह ई-कॉमर्स में भी हो सकता है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार रिलायंस जियो जल्द ही ई-कॉमर्स सेग्मेंट में आएगा। बताया जा रहा है कि रिलायंस जियो की इस नई सेवा का नाम किराना होगा, जिसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद से शुरू किया जा चुका है। अगले साल की शुरुआत में ही इसका ऐलान भी किया जा सकता है। यूं तो रिलायंस जियो की ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऐप्स हैं, लेकिन यह उन सभी से अलग है।

यह सर्विस पूरी तरह से ऑनलाइन नहीं होगी, बल्कि ऑनलाइन टू ऑफलाइन होगी। शुरुआत में स्टोर से रोजाना इस्तेमाल करने वाली चीजें ली जा सकेंगी, जिनके लिए डिजिटल कूपन की जरूरत होगी। बताया जा रहा है कि इन कूपन के जरिए आप नजदीक के किराना स्टोर से खरीददारी कर सकेंगे। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पहले ही रिलायंस फ्रेश रिटेल चेन के जरिए रोजाना इस्तेमाल की चीजें बेचती है।
आपको बता दें कि ऑनलाइन ग्रॉसरी मार्केट में इन दिनों अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे दिग्गज तेजी से निवेश कर रहे हैं और रिलायंस जियो भी इसका फायदा लेना चाहती है। फिलहाल कंपनी किराना स्टोर्स के साथ मिलकर कम कर रही है और एस शॉपिंग मॉडल तैयार कर रही है। बताया जा रहा है कि जियो मनी और डिजिटल कूपन के जरिए आप किराना स्टोर्स से सामान खरीद सकेंगे। फिलहाल कंपनी अपने पायलट प्रोजेक्ट के जरिए बाजार को समझने का प्रयास कर रही है। यह भी खबर है कि इसकी एक वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications