जियो का धांसू ऑफर: सिर्फ 5 हजार में खरीदिए Redmi का फोन, मिलेगा 1 हजार कैशबैक
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के साथ मिलकर एक नया ऑफर लॉन्च किया है। जियो ने इस ऑफर का नाम 'देश का स्मार्टफोन और देश का नेटवर्क' नाम दिया है। इस ऑफर के तहत Xiaomi के Redmi 5A फोन को खरीदने पर जियो 1000 रुपये का कैशबैक दे रहा है। आइए जानते है कि आप कैसे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं ...

Redmi 5A फोन
Xiaomi ने हाल ही में Redmi 5A फोन लॉन्च किया है। इस फोन की शुरूआती कीमत 4,999 रुपये हैं। इस फोन के दो मॉडल है। पहला मॉडल 2GB रैम और 16GB मेमोरी के साथ है जिसकी कीमत 4,999 रुपये है। जबकि दूसरा मॉडल 3GB रैम और 32GB मेमोरी के साथ है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। ये दोनों मॉडल क्वॉड कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है। फोन की स्क्रीन 5 इंच है जो कि HD डिस्पले युक्त है। फोन की बैटरी 3000 mAH की है। ड्यूल सिम वाले इस फोन में का रियर कैमरा 13 मेगा पिक्सल का है।

जियो देगा 1 हजार कैशबैक
अगर आपको इस फोन की फीचर अच्छी लगी और आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो इस फोन के साथ मिल रहे रिलायंस जियो के कैशबैक ऑफर का फायदा जरूर उठाएं। लेकिन इसके लिए जियो ने कुछ शर्तें रखी हैं। जियो का कैशबैक लेने के लिए आपको फोन के साथ जियो का सिम भी लेना पडे़गा। या फिर आप अपने पुराने जियो के सिम को भी फोन में लगा सकते हैं।

जियो के 199 रुपये प्लान से कराना होगा रिचार्ज
इसके बाद आपको अगले 12 महीनों तक जियो के 199 रुपये के प्लान से रिचार्ज कराना होगा। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। 12 महीनों तक इस पैक से रिजार्ज कराने के बाद आपको जियो 100 रुपये के 10 वाउचर देगा। इस वाउचर को 30 नवंबर 2019 से पहले जियो के 309 रुपये या उससे अधिक के हर रिचार्ज पर भुना सकते हैं। इस तरह आपको अगले 10 रिचार्ज पर सौ-सौ रुपये करके 1 हजार रुपये का कैशबैक मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications