रिलायंस Jio ने लॉन्च किए 2 नए प्लान, सिर्फ 199 रुपये में सबकुछ अनलिमिटेड

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने नए साल से पहले अपने यूजर्स के लिए 2 नए प्लान लॉन्च किए हैं। 'जियो हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर' नाम से लॉन्च हुए इस प्लान को अब तक का जियो का सबसे किफायती प्लान बताया जा रहा है। इनमें से पहला प्लान 199 रुपये का है जबकि दूसरा प्लान 299 रुपये का है। आइए जानते हैं क्या है खास जियो के इस नए प्लान में ...

28 दिनों की वैलिडिटी वाला है प्लान

28 दिनों की वैलिडिटी वाला है प्लान

जियो का पहला प्लान 199 रुपये का है। 199 रुपये के इस प्लान में जियो यूजर्स को 1.2GB की डेली लिमिट के साथ 28 दिनों में 33.6GB डाटा मिलेंगे। साथ ही 28 दिनों तक लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग भी अनलिमिटेड फ्री रहेगी। जियो का दूसरा प्लान 299 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है लेकिन इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 2GB डाटा मिलेंगे। अन्य सुविधाएं 199 रुपये के प्लान की तरह ही रहेंगी।

Airtel की वजह से आया प्लान?

Airtel की वजह से आया प्लान?

इससे पहले शुक्रवार को भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी 199 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। एयरटेल 199 रुपये के इस प्लान में अपने यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ रोजना 1GB ऑफर दे रहा है। इससे पहले तक जियो के पास 200 रुपये का ऐसा कोई प्लान नहीं था जिसमें यूजर्स को 1GB डाटा मिलता हो। ऐसे में जियो ने धमाका करते हुए न सिर्फ दो प्लान लॉन्च किए बल्कि एयरटेल के प्लान से 5.6GB डाटा ज्यादा भी दे रहा है।

पहले 1GB के लिए 309 रुपये का होता था रिचार्ज

पहले 1GB के लिए 309 रुपये का होता था रिचार्ज

रिलायंस जियो के यूजर्स को 199 रुपये के प्लान ने बड़ी राहत दी है। क्योंकि इससे पहले जियो यूजर्स को रोजना 1GB डाटा के लिए 309 रुपये का रिचार्ज कराना होता था। 309 रुपये से कम में जियो के पास 149 रुपये का प्लान था जिसमें यूजर्स को महज 0.15GB डाटा ज्यादा मिलता था। ऐसे में 199 रुपये और 299 रुपये के इस प्लान से जियो यूजर्स की बल्ले बल्ले होना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+