Reliance Jio ने अपने इन प्लान में किए बदलाव, जानिए आपको क्या होगा फायदा

नई दिल्ली। नए साल में रिलायंस जियो ने अपने 500 रुपये तक के सभी प्लान में बदलाव किए हैं। जियो ने अपने 4 प्लान के दाम सस्ते कर दिए हैं। तो वहीं 4 नए प्लान भी लॉन्च किए हैं। इन सभी प्लान में जियो यूजर्स को अब पहले से कम कीमत में ज्यादा 4जी डाटा मिल रहा है। आइए जानते हैं जियो के इन प्लान में बदलाव के बाद आपके लिए कौन सा प्लान सबसे फायदेमंद है।

जियो 149 रुपये का प्लान

जियो 149 रुपये का प्लान

1GB प्रतिदिन वाला ये रिलायंस जियो का सबसे सस्ता डाटा प्लान है। इस प्लान को लेन पर जियो यूजर्स को 28 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा मिलेगा। इसके साथ ही 28 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

जियो 198 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है । जियो यूजर्स को इस प्लान में 28 दिनों तक प्रतिदिन 1.5GB डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

जियो 349 रुपये का प्लान

जियो 349 रुपये का प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। जियो अपने इस प्लान में यूजर्स को 70 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और एसएमएस की सुविधा दे रहा है।

जियो 398 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी भी 70 दिनों की है। लेकिन इस प्लान में जियो यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा यानी 70 दिनों में 105 जीबी डाटा दे रहा है। इस प्लान में यूजर्स को 70 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

जियो 399 रुपये का प्लान

जियो 399 रुपये का प्लान

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में जियो अपने यूजर्स को 84 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और एसएमएस की सुविधा दे रहा है।

जियो 448 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों की है। लेकिन इस प्लान में जियो यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा यानी 84 दिनों में 126 जीबी डाटा दे रहा है। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

जियो 449 रुपये का प्लान

जियो 449 रुपये का प्लान

449 रुपये के जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 91 दिनों की है। इस प्लान में जियो यूजर्स को 91 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा मिलेगा। इसके साथ ही 91 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी।

जियो 498 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी भी 91 दिनों की है लेकिन इस प्लान में जियो अपने यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा दे रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को 91 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+