रिलायंस Jio का धमाका, अब 3 रुपये से भी कम में मिलेगा 1GB डाटा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो का रिपब्लिक डे ऑफर मार्केट में धूम मचा रहा है। इस ऑफर में जियो ने अपने यूजर्स को 500 रुपये से कम के सभी प्लान में पहले से ज्यादा डाटा देने का ऐलान किया है। जियो के इस ऐलान के साथ ही कभी 250 रुपये में 1GB मिलने वाले डाटा की कीमत अब 3 रुपये से भी कम हो गई है। जियो के इस बंपर ऑफर से सभी टेलीकॉम कंपनियों में खलबली मच गई है।

क्या है जियो का ये ऑफर
रिलांयस जियो ने अपने रिपब्लिक डे ऑफर में यूजर्स को अपने 398 रुपये, 448 रुपये और 498 रुपये के प्लान में पहले से ज्यादा डेटा देने का ऐलान किया है। इस सभी प्लान में यूजर्स को अब रोजाना 2GB डाटा मिलेगा। जियो 398 रुपये के प्लान में यूजर्स को 70 दिन की वैलिडिटी के साथ 140 GB डाटा, 448 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 168GB डाटा और 498 रुपये में 91 दिन की वैलिडिटी के साथ 182GB डाटा दे रहा है।

3 रुपये से भी कम में 1GB डाटा
रिलायंस जियो के इस प्लान में अगर 1GB डाटा की कीमत निकाली जाए तो वो 3 रुपये से भी कम आ रहा है। जैसे 398 रुपये में 140 जीबी डाटा प्लान में अगर 1GB की कीमत देखें तो वो 2.84 रुपये आ रही है। इसी तरह जियो अपने 448 रुपये में 168GB डाटा प्लान में 2.66 रुपये में 1जीबी डाटा दे रहा है। वहीं 498 रुपये में 182 जीबी डाटा प्लान में जियो सिर्फ 2.73 रुपये में यूजर्स को 1जीबी डाटा दे रहा है।

जियो के ये 4 प्लान हुए सस्ते
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को गणतंत्र दिवस पर तोहफा देते हुए 4 प्लान की कीमतों को 50 से 60 रुपये तक घटा दिया है। जियो ने जिन प्लान को सस्ता किया है वे प्लान हैं- 199 रुपये के, 399 रुपये के, 459 रुपये के और 509 रुपये के। 199 रुपये का प्लान अब 50 रुपये सस्ता होकर सिर्फ 149 रुपये में मिलेगा। वहीं 399 रुपये का प्लान भी अब 50 रुपये कम 349 रुपये में ही मिलेगा। जबकि 459 और 509 रुपये का प्लान अब 60 रुपये कम होकर क्रमश: 399 और 449 रुपये में मिलेगा। इसके साथ ही जियो ने इन सभी प्लान में यूजर्स को अब रोजाना 1 जीबी डेटा की जगह, रोजाना 1.5 जीबी डेटा देना का ऐलान किया है।

जियो का छोटा रिचॉर्ज पैक
रिलायंस जियो ने इसके साथ ही अपने यूजर्स के लिए 98 रुपये में एक नया छोटा रिचार्ज पैक लॉन्च किया है। जियो यूजर्स को 98 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। इसके अलावा 28 दिनों तक सभी तरह की कॉलिंग और रोमिंग फ्री होगी। अगर आप जियो यूजर्स हैं तो जियो ऐप या जियो की वेबसाइट से रिचार्ज करा इस शानदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications