रिलायंस Jio ने 3 दिन में फिर बढ़ाया दाम, 91GB डाटा वाला प्लान किया महंगा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने 91 GB वाले डाटा प्लान के दाम बढ़ा दिए है। सोमवार को लॉन्च के समय इस प्लान की 491 रुपये थी लेकिन बुधवार सुबह से इस प्लान की कीमत अब 499 रुपये कर दी गई है। दाम के अलावा इस प्लान में और कोई फेरबदल नहीं किया गया है। बता दें कि रिलायंस जियो का यह प्लान पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

क्यों बढ़ाए 8 रुपये?

क्यों बढ़ाए 8 रुपये?

रिलायंस जियो ने इस प्लान को 8 रुपया क्यो महंगा किया है अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। कंपनी ने भी इस संबंध में कोई बयान जारी किया नहीं किया है। बता दें कि इस प्लान में ग्राहकों को 91 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1 जीबी 4G डाटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर असीमित लोकल और एसटीडी काल 91 दिनों के लिए फ्री होता है।

MyJio ऐप से होगा रिचार्ज

MyJio ऐप से होगा रिचार्ज

खास बात यह है कि 499 रुपये का यह प्लान रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड नहीं है। इस प्लान से रीचार्ज कराने के लिए आपको मायजियो ऐप के रीचार्ज सेक्शन में जाना होगा। वहां 459 और 509 रुपये के रीचार्ज प्लान के बीच में यह प्लान आपको मिल जाएगा।

दोबारा आया 499 रुपये का प्लान

दोबारा आया 499 रुपये का प्लान

बता दें कि रिलायंस जियो पहले भी 499 रुपये का एक प्लान में बाजार में उतार चुका है। उस प्लान में ग्राहकों को राजाना 2 जीबी इंटरनेटा जाला यूज करने के लिए मिलता था। लेकिन जियो के धन धना धन ऑफर के बाद इस प्लान को बंद कर दिया गया था और फिर एक इससे मिलता जुलता प्लान 509 रुपये में लॉन्ट किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+