लॉकडाउन में Jio ने यूजर्स को दिया तोहफा, प्लान की बढ़ाई वैलिडिटी, Airtel ने डबल किया डेटा
नई दिल्ली। लॉकडाउन 4 की घोषणा होने के साथ ही टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो( Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) ने अपने यूजर्स के लिए नए ऑफर पेश किए हैं। रिलायंस जियो ने जहां प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी तो वहीं एयरटेल ने डेटा को दोगुना कर दिया। लॉकडाउन में अपने यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा राहत देने के लिए टेलीकॉम कंपनियां आगे आ रही है। रिलायंस जियो और एयरटेल ने अपने प्लान्स में बदलाव किया है।

जियो यूजर्स को तोहफा
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए राहत देते हुए प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी है। OnlyTech की रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने अपने मौजूदा प्लान में बदलाव किए हैं। इन बदलावों के साथ ही रिलायंस जियो ने अपने 4G वाउचर्स की वैलिडिटी बढ़ा दी है। जियो अपने प्लान में बदलाव कर वर्क फ्रॉम होम करने वाले यूजर्स को आकर्षित करना चाहती हैं। वहीं एयरटेल ने अपने प्लान में ज्यादा डेटा ऑफर किया है। कंपनी ने इसके साथ तीन और ऐसे प्लान पेश किए हैं, जो यूजर्स को आकर्षित करेंगे। हालांकि ये सारे प्लान टॉपअप प्लान होंगे। जियो ने लॉकडाउन पीरियड्स में 151 रुपए, 201 रुपए और 251 रुपए वाले टॉपअप प्लान पेश किए हैं।

Airtel का खास प्लान
जियो के साथ-साथ एयरटेल ने भी अपने प्लान में बदलाव किया है। एयरटेल ने अपने प्लान में डेटा को दोगुना करने का ऑफर दिया है। कंपनी ने अपने प्लान में बदलाव कर घर से काम कर रहे यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश की है। एयरटेल के प्लान में अब यूजर्स को डबल डेटा मिलेगा। कंपनी ने 98 रुपए वाले टॉप अप प्लान में डेटा को 6जीबी से बढ़ाकर 12 जीबी कर दिया है । यानी अब इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 13 जीबी डेटा मिलेगा।

इस प्लान में किया बदलाव
एयरटेल ने जहां 98 रुपए वाले प्लान में डेटा बढ़ाया तो वहीं 500 रुपए वाले प्लान में टॉकटाइम बढ़ा दिया है। जहां पहले यूजर्स को इस प्लान में 423.73 रुपए का टॉकडाउम मिलता था तो वहीं अब उन्हें 480 रुपए तक की कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं 1000 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 847 रुपए के टॉकटाइम के बजाए 960 रुपए तक का टॉकटाइम मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications