Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन 2 प्लान में मिलेगा अब पहले से ज्यादा वैलिडिटी

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने प्रतिदिन 1GB डाटा वाले सभी प्लान की कीमतें घटा दी है। जियो के बाद अब एयरटेल ने भी अपने दो प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। ये प्लान हैं 448 रुपये के और 509 रुपये के। एयरटेल अब इन दोनों प्लान में यूजर्स को पहले से ज्यादा वैलिडिटी देगा। आइए ज्यादा एय़रटेल के इन दोनों प्लान के बारे में ..

एयरटेल का 448 रुपये का प्लान

एयरटेल का 448 रुपये का प्लान

एयरटेल के इस प्लान की वैलडिटी पहले 70 दिनों की थी लेकिन अब एयरटेल ने इसे बढ़ाकर 82 दिनों तक कर दिया है। यानी कि अब इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को 82 दिनों तक प्रतिदिन 1GB 4G डाटा देगा। इसके साथ ही इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को प्रतिदिन 300 मिनट, और हफ्ते में 1200 मिनट्स फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी।

एयरटेल का 509 रुपये का प्लान

एयरटेल का 509 रुपये का प्लान

एयरटेल ने अपने इस प्लान की वैलिडिटी को बढ़ाकर 91 दिनों का कर दिया है। पहले इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की थी। 509 रुपये के इस प्लान को लेने पर यूजर्स को अब 91 दिनों तक प्रतिदिन 1GB 4G डाटा के साथ प्रतिदिन 300 मिनट, और हफ्ते में 1200 मिनट्स फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग यूजर्स को मिलेगा।

जियो को टक्कर देने एयरटेल ने बदला प्लान

जियो को टक्कर देने एयरटेल ने बदला प्लान

बता दें कि जियो ने हाल ही में हैप्पी न्यू ईयर 2018 नाम से यूजर्स को धमाकेदार ऑफर दिया था। इस ऑफर के तहत जियो ने अपने प्रतिदिन 1GB डाटा वाले सभी प्रीपेड प्लान के दाम को 50 रुपये सस्ता कर दिया था। एयरटेल ने जियो के इसी प्लान को टक्कर देने के लिए अपने प्रतिदिन 1GB डाटा वाले दो सबसे लोकप्रिय प्लान 448 रुपये और 509 रुपये की वैलिडिटी में बदलाव किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+