Reliance Jio Diwali Offer: 399 रुपए के प्लान पर पाएं 400 रुपए का कैशबैक, यहां से लें ऑफर और ऐसे कराएं रिचार्ज
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन शुरू होते ही सभी कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर देना शुरू कर चुकी हैं। अब ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए बाजार में Reliance Jio Diwali Offer आया है। हमेशा अपने ऑफर्स से बाजार में खलबली मचा देने वाली कंपनी रिलायंस जियो एक बार फिर से ऐसा ऑफर लेकर आई है, जिससे जहां एक ओर ग्राहकों को तगड़ा फायदा होगा, वहीं दूसरी ओर रिलायंस जियो की विरोधी कंपनियों के होश उड़ गए हैं। रिलायंस जियो ने इस ऑफर को दिवाली के तहत निकाला है। कंपनी का यह ऑफर सिर्फ 399 रुपए का है। रिलायंस जियो के इस शानदार ऑफर की वैधता 12 अक्टूबर से लेकर दिवाली के ठीक एक दिन पहले यानी 18 अक्टूबर तक है यानी इसी बीच में आप इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए रिचार्ज करवा सकते हैं।

क्या मिलेगा फायदा?
अगर आप Reliance Jio Diwali Offer के तहत रिचार्ज करवाते हैं तो आपको 100 फीसदी कैशबैक मिल जाएगा। यानी आपने रिचार्ज कराने में जितने पैसे खर्च किए, वह सारे ही पैसे आपको वापस मिल जाएंगे। आपको मिलने वाला कैशबैक वाउचर के रूप में मिलेगा, ना कि पैसों के रूप में। अगर दिवाली से एक दिन पहले तक इस ऑफर के तहत रिचार्ज करवाते हैं, तो आपको 50-50 रुपए के 8 वाउचर मिलेंगे।

कहां-कहां इस्तेमाल होंगे वाउचर?
कैशबैक के तहत मिले वाउचर का इस्तेमाल आप रिचार्ज के लिए करवा सकेंगे। जब भी आप भविष्य में कोई 309 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज करवाएंगे तो आप इस वाउचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। 91 रुपए या उससे अधिक के डेटा पैक का रिचार्ज करवाने में भी आप इन वाउचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको बता दें कि इन वाउचर का इस्तेमाल 15 नवंबर के बाद ही किया जा सकेगा।

कैसे इस्तेमाल होंगे वाउचर?
यहां सबसे जरूरी बात यह है कि आप एक वाउचर का इस्तेमाल एक ही बार कर सकते हैं। यानी अगर आप 309 रुपए का रिचार्ज करवाते हैं तो उसमें एक 50 रुपए का वाउचर इस्तेमाल कर लें और रिचार्ज के सिर्फ 259 रुपए दें। ठीक इसी तरह से आप इसका इस्तेमाल जियो के इंटरनेट पैक से रिचार्ज करवाने में भी कर सकेंगे।

मौजूद प्लान के साथ भी ले सकते हैं ये फायदे
अगर आपने पहले से ही किसी जियो प्लान से रिचार्ज किया हुआ है तो भी आप इस प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं। यह प्लान आपके पहले से चल रहे प्लान की वैधता खत्म होने के बाद लागू होगा। इसे आप माई जियो ऐप, जियो की वेबसाइट, जियो स्टोर्स और रिलायंस स्टोर से प्राप्त कर सकते हैं।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications