Jio का नया धन धना धन ऑफर, रिलायंस जियो ने पेश किए 5 धमाकेदार प्लान, मिल रहा है FREE ऑफर के साथ-साथ डेटा

नई दिल्ली। Reliance Jio ने ने अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए धन धना धन ऑफर पेश किया है। जियो ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए Jio Postpaid Plus और Postpaid Dhan Dhana dhan ऑफर्स पेश किया है। जियो ने यूजर्स के लिए 5 बेहतरीन प्लान पेश किए हैं। ये प्लान 399 रुपएए, 599 रुपए, 799 रुपए, 999 रुपए और 1499 रुपए वाले हैं। हर प्लान में अलग-अलग ऑफर और वैधता है। इस प्लान में यूजर्स को कई फ्री ऑफर्स और डेटा मिल रहे हैं। इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर

Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर

जियो ने ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नए प्लान्स पेश किए हैं, जिन्हें Jio PostPaid Plus का नाम दिया गया है। जियो के इन प्लान्स से देशभर में पोस्टपेड यूजर्स को बेहतरीन ऑफर और डेटा के साथ-साथ फ्री ऑफर्स भी मिलेंगे। जियो के नए पोस्टपेड प्लस में उपभोक्ताओं को ओटीडी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम और डिज्नी+हॉटस्टार जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

 जियो के प्लान में क्या है खास

जियो के प्लान में क्या है खास

जियो ने Jio Postpaid Plan के तहत 399 रुपए, 599 रुपए, 799 रुपए, 999 रुपए और 1499 रुपए प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स में यूजर्स फैमिली प्लान का भी चुनाव कर सकते हैं। वहीं ग्राहकों को 500 जीबी तक के रोलओवर की सुविधा भी मिलती है। वहीं इस जियो पोस्टपेड प्लान के तहत इंटरनेशनल टूर के दौरान इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं फ्री इंटरनैशनल रोमिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं जियो ने अपने यूजर्स को मौजूदा जियो नंबर को पोस्टपेड में स्विच करनी की भी सुविधा दी है। यानी अगर आप जियो के प्रीपेड यूजर्स हैं और इस प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इस सुविधा का लाभ पाने के लिए अपने नंबर को बिना किसी परेशानी के पोस्टपेड में स्विच कर सकते हैं।

 जानिए प्लान में क्या है खास

जानिए प्लान में क्या है खास


जियो ने अपने 399 रुपए वाले प्लान में 75जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और SMS की सुविधा दी है। वहीं आप इस प्लान के साथ 2 जीबी डेटा रोलओवर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा 599 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 100 जीबी डेटा का लाभ मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉइन कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है।

 799 रुपए वाले प्लान में क्या है खास

799 रुपए वाले प्लान में क्या है खास

कंपनी ने 799 रुपए वाले प्लान में 150 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और SMS का ऑफर दिया है। वहीं 999 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 200 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। वहीं 1499 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 300 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और एसएमएस के साथ-साथ 500 जीबी रोलओवर की सुविधा मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+