Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Reliance Jio का धमाल पैक, मिलेगा एक महीने फ्री डेटा-कॉलिंग, अमेजन प्राइम-नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त प्लान लेकर आया है। 399 रुपए के पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को एक महीने तक तमाम सुविधाएं मुफ्त में मुहैया कराई जाएंगी।

jio

Reliance Jio : ग्राहकों को लुभाने के लिए रिलायंस जियो अक्सर इस तरह की योजनाएं लेकर आता है जिससे वह उनकी ओर खिचे चले आते हैं। कुछ ऐसा ही प्लान एक बार फिर से रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया है।

इस बार रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए 399 रुपए का पोस्टपेड प्लान लेकर आया है। इस प्लान में ग्राहकों को एक महीने तक मुफ्त डेटा और कॉलिंग मिलेगी। इसके साथ ही कई ऐसे ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा जो इस पैक को और भी जबरदस्त बना देता है।

इस नंबर पर मिस कॉल से मिलेगी सुविधा

जो भी ग्राहक रिलायंस के 399 और 699 के पोस्ट पेड प्लान को लेता है उसे कंपनी एक महीने तक तमाम सेवाएं फ्री में दे रही है। जो भी ग्राहक इस सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं वह 700070000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप जियो स्टोर को भी संपर्क कर सकते हैं।

399 रुपए का पोस्टपेड प्लान

जो ग्राहक 399 रुपए का पोस्टपेड प्लान लेते हैं उन्हें 75 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा, इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की सुविधा मिलेगी। यही नहीं इस प्लान को लेने वाले ग्राहकों को नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी हॉटस्टार का वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

200 जीबी तक रोलओवर की सुविधा

इस प्लान के तहत आप 200 जीबी तक के डेटा को रोलओवर कर सकते हैं। यानि अगर एक महीने में आपका डेटा कुछ बच जाता है तो उसे अगले महीने ट्रांसफर कर सकते हैं। पोस्टपेड यूजर्स को वाईफाई कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही फ्री इंटरनेशनल रोमिंग, आईएसडी, सिम की होम डिलिवरी जैसी सुविधा भी मिल रही है।

99 में रुपए में जोड़िए परिवार के सदस्यों को

दिलचस्प बात यह है कि इस प्लान में आप तीन अन्य परिवार के सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं। यानि 399 रुपए देने के बाद अगर आप इसमे तीन और सदस्यों को जोड़ते हैं तो हर सदस्य को 99 रुपए अतिरिक्त देना होगा, जिसके बाद इस प्लान की कीमत 694 रुपए हो जाएगी।

699 पोस्टपेड प्लान

कुछ इसी तरह से 699 रुपए के पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को 100 जीबी हाई स्पीड डेटा, फ्री एसएमएस, फ्री कॉलिंग, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार वीआई प्लान मिलेगा। इस प्लान में भी परिवार के 4 सदस्यों 99 रुपए अतिरिक्त जोड़ा जा सकता है। चार सदस्यों पर यह प्लान 1196 रुपए का पड़ेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+