जियो से कई गुना बेहतर है एयरटेल का प्लान, ये रहे पुख्ता सबूत

नई दिल्ली। रिलायंस जियो से टक्कर लेने के लिए एयरटेल की तरफ से भी एक ऑफर शुरू किया गया है। इस ऑफर के तहत 1494 रुपए में 30 जीबी 4जी डेटा दिया जा रहा है। जो भी इस ऑफर के बारे में सुन रहा है वह इसकी तुलना रिलायंस जियो से कर रहा है।

देश में सबसे अच्छी सेवा प्रदान करने वाली नंबर-1 टेलिकॉम कंपनी एयरटेल का ये प्लान देखने में भले महंगा लग रहा हो, लेकिन रिलायंस जियो से कई मामलों में बेहतर है। आइए जानते हैं यह प्लान जियो से क्यों है बेहतर।

जियो से सस्ता इंटरनेट डेटा

जियो से सस्ता इंटरनेट डेटा

जहां जियो के प्लान में 1499 रुपए में 20 जीबी 4जी इंटरनेट दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एयरटेल के इस प्लान में 1494 रुपए में ही 30 जीबी 4जी इंटरनेट दिया जा रहा है।

इस तरह से जियो के प्लान के तहत प्रति जीबी इंटरनेट डेटा के लिए आपको करीब 75 रुपए चुकाने होंगे, जबकि एयरटेल के प्लान के तहत आपको प्रति जीबी करीब 50 रुपए चुकाने होंगे।

डेटा खत्म होने पर क्या

डेटा खत्म होने पर क्या

जियो के प्लान में डेटा खत्म होने पर स्पीड कम होगी या आपके अकाउंट से पैसे कटेंगे, अभी इस बात पर भी संशय बरकरार है, जबकि एयरटेल के इस प्लान में डेटा खत्म होने के बाद आपके इंटरनेट की स्पीड 2जी हो जाएगी।

हालांकि, जियो के प्लान में अनलिमिटेड नाइट डेटा भी दिया जा रहा है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जियो की रात सिर्फ रात के 2 बजे से सुबह 5 बजे तक रहती है। इसके अलावा किसी भी टाइम में इंटरनेट इस्तेमाल करने पर आपके अकाउंट से ही डेटा कटेगा।

वैधता के मामले में भी एयरटेल अच्छा

वैधता के मामले में भी एयरटेल अच्छा

जहां रिलायंस जियो के 1499 रुपए के प्लान की अवधि सिर्फ एक महीने यानी 28 दिनों की है, वहीं एयरटेल के 1494 रुपए के इस प्लान की अवधि तीन महीने यानी 90 दिनों की है। ऐसे में एयरटेल का यह प्लान उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है, जो महीने भर में 10 जीबी से अधिक इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते हैं।

देखा जाए तो जियो में महीने में 10 जीबी इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए 999 का प्लान भी लिया जा सकता है, लेकिन इस तरह आपको तीन महीने में 30 जीबी इंटरनेट के लिए 2997 रुपए खर्च करने पड़ेंगे, जबकि एयरटेल में सिर्फ 1494 रुपए में ही तीन महीने के लिए 30 जीबी इंटरनेट मिल रहा है।

इस मामले में बेहतर होकर भी बदतर है जियो

इस मामले में बेहतर होकर भी बदतर है जियो

एयरटेल के प्लान के मुकाबले जियो सिर्फ एक ही मामले में बेहतर है और वो है मुफ्त कॉलिंग। लेकिन जियो की मुफ्त कॉलिंग भी इन दिनों सिर्फ एक छलावा है, जो प्लान में तो दिख रही है, लेकिन आप उसका फायदा नहीं उठा पाएंगे। बहुत से ग्राहकों की शिकायत है कि उन्हें जब किसी को जियो के नेटवर्क से फोन करना होता है, तो लगता है कि आधी जिंदगी इसी में गुजर जाएगी।

जियो के सिम से किसी को भी फोन लगाने में बहुत दिक्कत हो रही है। अधिकतर समय जियो से किसी भी नेटवर्क पर फोन नहीं मिलता और मिल जाता है तो ठीक से बात नहीं हो पाती और फोन कट जाता है। वहीं दूसरी ओर, एयरटेल इस्तेमाल करने वाले लोग इसकी नेटवर्क कनेक्टिविटी और इंटरनेट स्पीड से पूरी तरह से संतुष्ट हैं।

अतिरिक्त जियो इंटरनेट के लिए चाहिए वाई-फाई

अतिरिक्त जियो इंटरनेट के लिए चाहिए वाई-फाई

जियो ने अपने हर प्लान में जियोनेट वाई-फाई के लिए भी कुछ मुफ्त इंटरनेट की सुविधा दी है, लेकिन आपको बता दें कि अगर आपको इस अतिरिक्त इंटरनेट का इस्तेमाल करना है तो इसके लिए आपके पास जियोनेट वाई-फाई होना जरूरी है।

इस तरह से आपको जियोनेट के वाईफाई के लिए भी पैसे खर्च करने होंगे। अगर आप जियोनेट नहीं खरीदते हैं तो आपके हर प्लान के साथ मिलने वाला अतिरिक्त इंटरनेट डेटा किसी काम का नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+