Jio VS Airtel: 100 रुपये के अंदर किसका प्‍लान है बेहतर, जानें

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलिकॉम इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। जियो के रिचार्ज प्लान से मुकाबला करने के लिए बाकी टेलिकॉम कंपनियां फौरन ही दूसरा प्लान लॉन्च कर देती है। जियो के 98 रुपए के प्लान के मुकाबले एयरटेल ने 93 रुपए का प्रीपेड प्लान पेश कर दिया। जियो और एयरटेल दोनों ने 100 रुपए के भीतर ये प्लान पेश किया। इस प्लान में किसका प्लान बेहतर है ये जानना बेहद खास है। हम आपको बताते हैं कि जियो और एयरटेल का कौन का प्लान बेहतर है।

 एयरटेल के प्लान में क्या-क्या

एयरटेल के प्लान में क्या-क्या

एयरटेल ने 93 रुपए का प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस रोजाना और एक 1GB डेटा मिलता है। इसके अलावा रोमिंग फ्री भी मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 10 दिनों की है।

 जियो का 98 रुपए का प्लान

जियो का 98 रुपए का प्लान

जियो के 98 रुपए प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ पूरी वैधता के दौरान 140 एसएमएस की सुविधा मिलती है। जियो के इस प्लान में 2.1 जीबी डेटा मिलता है। आप इस प्लान के तहत रोजाना 150MB डेटा इस्तेमाल कर सकते है। वहीं इस प्लान की वैधता भी एयरटेल के प्लान के मुकाबले ज्यादा है। जियो के प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है।

 दोनों में कौन बेहतर?

दोनों में कौन बेहतर?

अगर दोनों के प्लान की तुलना करें तो जियो में जहां 14 दिन की वैधता मिलती है तो वहीं एयरटेल में 10 की वैधता है। वहीं डेटा मामले में भी एयरटेल के मुकाबले जियो ने बाजी मारी। एयरटेल में 1जीबी डेटा मिलता है जबकि जियो में 2.1 जीबी। हालांकि फ्री एसएमएस में एयरटेल आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+