फोर्ब्स की लिस्ट में फिर से मुकेश अंबानी बने अमीर नंबर वन
नई दिल्ली। अमेरिकन मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीर लोगों की एक लिस्ट जारी की है और इस लिस्ट में फिर से रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है।

फोर्ब्स मैगजीन की इस लिस्ट में अंबानी ने लगातार आंठवीं बार नंबर वन की पोजिशन हासिल की है। उनकी संपत्ति 23 अरब 60 करोड़ पर पहुंच गई है।
वहीं स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। फोर्ब्स की नई लिस्ट पर अगर यकीन करें तो मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले वर्ष की तुलना में 2.6 अरब डालर का इजाफा हुआ है।
इस नई लिस्ट के बाद एक और खास बात सामने आई है और वह है कि इसमें शामिल सभी 100 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति पहली बार एक अरब डालर से अधिक है ।
अरबपति सौ भारतीयों की कुल संपत्ति पिछले साल के 25 अरब 90 लाख डालर के मुकाबले एक तिहाई से अधिक बढकर 34 अरब 60 करोड डालर पर पहुंच गई है ।
फोर्ब्स एशिया और फोर्ब्स इंडिया के एडीटर नाजनीन करमाली ने कहा 2014 में केंद्र में नई सरकार आने के बाद भारत के परिदृश्य में तेजी से बदलाव देखने को मिला है।
शेयर बाजारों में आए उछाल से भारतीय की संपत्ति में अप्रत्याशित बढोतरी दर्ज की गई है।
विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी भी एक पायदान ऊपर चढकर 16.4 अरब डालर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले वह 13.8 अरब डालर के साथ चौथे नंबर पर थे ।
सबसे ऊंची छलांग बंदरगाह किंग गौतम अडानी ने लगाई और वह 11 पायदान चढकर 11वें स्थान पर पहुंच गये हैं। उनकी संपत्ति में करीब साढे चार अरब डालर की जोरदार बढोत्तरी हुई है और यह 7.1 अरब डालर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications