TOP 10 अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी की दमदार वापसी, जानें कहां हैं गौतम अडानी ?

नई दिल्ली। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में भारतीयों का डंका फिर से बडा है। एक बार फिर से रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी ने बिलेनियर की टॉप 10 लिस्ट में दमदार वापसी की है। फॉर्ब्स की टॉप 10 बिलेनियर इंडेक्स की ताजा सूची के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्री के चैयरमैन मुकेश अंबानी ने दमदार वापसी करते हुए नौंवा स्थान हासिल किया है। जबकि एशिया के सबसे बड़े रईस और अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने माइक्रोसॉप्ट के मालिक बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है।

 मुकेश अंबानी की दमदार वापसी

मुकेश अंबानी की दमदार वापसी

दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची में भारत के के दो अरबपति शामिल हो गए हैं। मुकेश अंबानी की दमदार वापसी करते हुए इस लिस्ट में नौंवा स्थान हासिल कर दिया है । उन्होंने गूगल सह संस्थापक और बोर्ड मेंबर सर्गेई ब्रिन को पछाड़कर ये रैंक हासिल किया है। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 90.7 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है।

 रिलायंस को बंपर मुनाफा

रिलायंस को बंपर मुनाफा

बीते शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्री के रिलायंस जियो और रिटेल का मुनाफा गोषित किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में रिलायंस जियो ने बंपर मुनाफा हासिल किया है। जिय़ो इफोकॉम द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी को 4335 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है। अगर शुद्ध लाभ को प्रतिशत में देखें तो कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 24 फीसदी का लाभ हुआ है। कंपनी को 4.7 फीसदी का ग्रोथ मिला है और कंपनी नंबर 1 की बादशाहत को कायम रखने में सफर रही है।

 चौथे नंबर पर गौतम अडानी

चौथे नंबर पर गौतम अडानी

फोर्ब्स बिलिनियर लिस्ट में अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी की स्थिति काफी मजबूत है। गौतम अडानी की संपत्ति अब बढ़कर 115.8 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है और वो दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच संपत्ति का अंतर बढ़ता जा रहा है। जहां अंबानी की संपत्ति 90.7 बिलियन डॉलर के आसपास है तो वहीं अडानी की संपत्ति 115.8 बिलियन डॉलर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+