मुकेश अंबानी ने बनाया नया रिकॉर्ड, रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी देश की पहली 9 लाख करोड़ रू वाली कंपनी

मुकेश अंबानी ने बनाया नया रिकॉर्ड, रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी देश की पहली 9 लाख करोड़ रू वाली कंपनी

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रिलायंस जियो की फ्री कॉलिंग खत्म करने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स और प्रतिद्वंदी कंपनियों की आलोचना झेलने के बाद रिलायंस इंडस्ट्री ने बड़ी छलांग लगाई है। RIL देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। मार्केट कैप के लिहाज से आरआईएल यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई हैं। कंपनी देश की पहली 9 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप हासिल करने वाली पहली कंपनी बन गई है।

 Reliance Industries becomes first Indian company to cross market valuation of Rs 9 lakh crore
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आई तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया, जिसकी वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज ऐसा करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी RIL ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड को पछाड़कर देश की सबसे बड़ी कंपनी का मुकाम हासिल किया।

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्री पेट्रोलियम, रीटेल, टेलीकॉम जैसे विभिन्न सेक्टर्स में फैली है। वित्तीय वर्ष 2018- 19 में रिलायंस ने कुल 6.23 लाख करोड़ रुपए का कारोबार किया। देस की सबसे बड़ी कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्री के अलावा TCS (टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेस),HDFC बैंक,HUL (हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड),HDFC लिमिटेड,इन्फोसिस,कोटक महिंद्रा बैंक,ITC (इंडियन टोबैको कंपनी), ICICI बैंक और बजाज फाइनेंस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+